Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान और एमपी के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद नई रेल लाइन का 2028 से पहले शुरू होगा निर्माण

राजस्थान प्रदेश के बांसवाड़ा जिले के लिए मंदसौर-प्रतापगढ़ घाटोल-बांसवाड़ा नई रेल लाइन उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। इस प्रस्तावित रेलमार्ग का फाइनल लोकेशन सर्वे वर्ष 2023 में मंजूर होने के बाद दिसंबर 2025 में संसद में सरकार ने फील्ड सर्वे पूरा होने की जानकारी भी दे दी थी।

New Rail Line
New Rail Line

New Rail Line: राजस्थान और एमपी के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद नई रेल लाइन का सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। राजस्थान प्रदेश के बांसवाड़ा जिले के लिए मंदसौर-प्रतापगढ़ घाटोल-बांसवाड़ा नई रेल लाइन उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। इस प्रस्तावित रेलमार्ग का फाइनल लोकेशन सर्वे वर्ष 2023 में मंजूर होने के बाद दिसंबर 2025 में संसद में सरकार ने फील्ड सर्वे पूरा होने की जानकारी भी दे दी थी।

अब वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले इस परियोजना का अगले दो वर्षों में निर्माण शुरू कराने की तैयारी तेज हो गई है। बता दें कि रेलवे के आधिकारिक दस्तावेजों की पड़ताल में सर्वे पूरा हो चुका है। हालांकि, नई लाइन के निर्माण की अंतिम मंजूरी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई रेल लाइन का निर्माण कार्य 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा।

मंदसौर से प्रतापगढ़, घाटोल होकर बांसवाड़ा पहुंचेगी रेल

रेलवे विभाग द्वारा बिछाई जा रही नई रेल लाइन मध्यप्रदेश के मंदसौर से शुरू होकर राजस्थान के प्रतापगढ़ और घाटोल होते हुए बांसवाड़ा तक पहुंचेगी। दोनों राज्यों के बीच नई ब्रॉडगेज रेल लाइन से अब तक रेल संपर्क से वंचित प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे की योजना में यात्री सुविधाओं के साथ माल परिवहन हेतु बांसवाड़ा के खनिज, कृषि उपज और औद्योगिक उत्पादों के परिवहन के लिए यह रेलमार्ग महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

बांसवाड़ा से दाहोद तक रेल संपर्क का खुलेगा रास्ता

योजना का महत्वपूर्ण पहलू गुजरात के दाहोद से जुड़ाव है। रेल मंत्रालय ने नीमच बांसवाड़ा-दाहोद अलीराजपुर-नंदुरबार के बीच 380 किलोमीटर नई रेल लाइन के डीपीआर सर्वे को भी मंजूरी दी है। अक्टूबर 2025 में दाहोद से बांसवाड़ा के लगभग 100 किलोमीटर हिस्से के फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति की जानकारी सामने आई थी। दोनों प्रस्तावित रेलमार्ग भविष्य में विकसित होते हैं तो मध्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच से राजस्थान के बांसवाड़ा होते हुए गुजरात के दाहोद तक नया रेल संपर्क संभव हो सकता है।