Train Cancelled Update: वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट में दो स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम किया जाएगा। नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। ओके जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर सुमित कुमार के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके 13 से 18 दिसंबर तक सीवान थावे के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 55037/55038 सवारी गाड़ी को कैंसिल कर दिया गया है।
थावे नकहा जंगल डेमू भी नहीं चलेगी
17 और 18 दिसंबर को थावे से चलने वाली ट्रेन नंबर 75105 थावे नकहा डेमू ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक 55115 थावे कप्तानगंज सवारी गाड़ी का रूट बदल दिया गया है। इस दौरान यह ट्रेन कप्तानगंज के बजाय रामकोला स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन नंबर 55107 ठाणे कप्तानगंज सवारी गाड़ी भी 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक कप्तानगंज के बजाय रामकोला तक जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से की बड़ी अपील
इंडियन रेलवे द्वारा रेल यात्रियों से अपील किया गया है फैंसी सफर करने से पहले आप एक बार रेलवे के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करनी है। इंडियन रेलवे के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आपको कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करके ही सफर करनी है। कई बार ऐसा होता है कि लोग कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक नहीं करते हैं और स्टेशन चले जाते हैं ऐसे में ट्रेन कैंसिल होने की वजह से उनकी परेशानियां बढ़ने लगती है।


