Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा नया 4-लेन बाईपास, किसानों पर बरसेगा पैसा

फोरलेन बाईपास का निर्माण होने में 288 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह 136.77 करोड रुपए से सड़क का निर्माण किया जाएगा वहीं 152 करोड रुपए किसानों को दिया जाएगा। आपको बता दे कि इसका निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मोड पर होगा और यह सड़क ग्रीन फील्ड होगी।

New Fourlane Bypass
New Fourlane Bypass

New Fourlane Bypass: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक नए फोरलेन बाईपास का निर्माण होने वाला है। दाउदनगर शहर के भखरुआ चौक को जाम से निजात दिलाने के लिए फोर लाइन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस फोरलेन बाईपास का निर्माण होने से किसानों के ऊपर पैसों का भी बरसात होगा लेकिन अभी तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है जिसकी वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है।

288 करोड रुपए होंगे खर्च

इस फोरलेन बाईपास का निर्माण होने में 288 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह 136.77 करोड रुपए से सड़क का निर्माण किया जाएगा वहीं 152 करोड रुपए किसानों को दिया जाएगा। आपको बता दे कि इसका निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मोड पर होगा और यह सड़क ग्रीन फील्ड होगी। यह सड़क दाउदनगर गोह और गया मुख्य पथ से होकर गुजरेगा। हालांकि इस फोर लेन बाईपास के निर्माण में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया टाइम से पूरी नहीं हो रही है जिसकी वजह से यह निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

90% जमीन मिलने के बाद ही शुरू होगा काम

टेंडर का काम 24 महीने में तय किए गए हैं। नौबतपुर से औरंगाबाद तक सड़क को फोरलेन बनाने की योजना के अंतर्गत दाउदपुर बाईपास को मंजूरी दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक की समस्या को खत्म करना है और बाईपास बनने के बाद वहां सड़क के बाद वैकल्पिक मार्ग से गुजर सकेंगे। 90% जमीन मिलने के बाद ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा।

आपको बता दे कि इस सड़क का निर्माण कार्य जैसे ही पूरा हो जाएगा ट्रैफिक की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और यात्री आराम से सफर कर पाएंगे। एस फोर लाइन बाईपास का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है।