Haryana Infrastructure : हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ सुरक्षा व सुंदर बनाने के लिए योजना बनाई है। जहां पर सड़कों पर रात के समय सफर सुरक्षित हो, इसके लिए लाइटस व पर्यावरण बचाव के लिए ग्रीन बेल्ट बनाने पर फोकस किया जा रहा है।इस योजना के तहत नेशनल हाईवे-44 से शहर को जोड़ने वाले बहालगढ़ और मुरथल रोड का कायाकल्प होगा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) दोनों मागों का सौंदर्याकरण करेगा।
सड़क पर नई फैंसी लाइट्स लगाने के साथ-साथ फुटपाथ भी सुंदर बनाए जाएंगे। फिलहाल लाइट्स नगर निगम द्वारा लगाई गई हैं, इसका रखरखाव भी निगम द्वारा किया जाता है। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए एसएमडीए अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर चुके हैं।
मुरथल और बहालगढ़ रोड पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आते हैं। जबकि नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए लाइट्स लगाई हुई हैं। सोनीपत शहर को महानगर की श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद सरकार द्वारा सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ सौंदर्याकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसके अनुसार एसएमडीए द्वारा दोनों ही सड़कों पर फैंसी और आकर्षक लाइट्स लगाई जाएंगी।
नए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। जिससे दूसरे राज्य या जिलों से आने वाले लोगों को एरिया तलाशने में परेशानी नहीं आएगी। दोनों ही सड़कों के फुटपाथों की मरम्मत, डिवाइडर पर हरियाली (ग्रीन बेल्ट) विकसित की जाएगी। नई लाइट्स लगने के बाद सड़क पर पर्याप्त रोशनी होगी। इससे राहगीरों को परेशानी नहीं होगी।
पुरानी लाइट्स का होगा सदुपयोग
वाडों में नई लाइट्स लगाने की डिमांड हैं। जब भी हाउस की मीटिंग होती है तो पार्षदों द्वारा वाडों के लिए नई लाइट्स लगाने की मांग करते हैं। निगम द्वारा करीब 2500 नई लाइट्स खरीदने का निर्णय लिया हुआ है। बहालगढ़ और मुरथल रोड पर नई लाइट्स लगाई जाएंगी। इसलिए निगम द्वारा दोनों ही सड़कों से उतरने वाली लाइट्स का सदुपयोग किया जाएगा। शहर में लोगों की डिमांड के अनुसार इन लाइट्स को लगाया जाएगा। इससे एक ही बजट में शहर के दो हिस्सों की समस्या हल होगी।
बहालगढ़ व मुस्थल रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
बहालगढ़ और मुरथल पर ट्रैफिक दबाव अधिक है। इससे सड़क पर हादसे भी होते है और जाम की स्थिति भी बनी रहती है। एसएमडीए दोनों सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम करने की योजना पर कार्य कर रहा है। एसएमडीए द्वारा इन सड़कों से ट्रैफिक डायवर्ट करने के चार अन्य सड़कों को हाईवे से कनेक्ट किया जाएगा। ये सड़कें सेक्टरों से गुजरते हुए हाईवे को शहर को जोड़ेंगी। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए एसएमडीए के अधिकारी अन्य विभागों के साथ मीटिंग और निरीक्षण भी कर चुके हैं।
बहालगढ़ और मुरथल रोड का सौंदर्याकरण होगा
नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि बहालगढ़ और मुरथल रोड का सौंदर्याकरण किया जाएगा। एसएमडीए द्वारा नई लाइट लगाई जाएगी। इन सड़कों पर फिलहाल नगर निगम द्वारा लाइट्स लगाई हुई हैं। इसका रखरखाव भी निगम के पास है। नई लाइट्स लगने के बाद पुरानी लाइट्स का शहर में प्रयोग किया जाएगा।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।