Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस मुख्य डाकघर की बदलेगी तस्वीर, 1 करोड़ रुपये से होगा आधुनिकीकरण

हरियाणा के इस मुख्य डाकघर की बदलेगी तस्वीर, 1 करोड़ रुपये से होगा आधुनिकीकरण

India Post Modernization : डाक विभाग की तरफ से डाकखानों का आधुनिकरण करना शुरू कर दिया है। रेवाड़ी का सरकुलर रोड पर बने मुख्य डाकघर के करीब एक करोड़ रुपए के कायाकल्प को मंजूरी मिल गई है। डाक विभाग टेंडर सहित अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द काम शुरू कराने की तैयारी में है।

आधुनिकीकरण कार्य इंडिया पोस्ट डिजाइन मैनुअल (एसपीए मानकों) के तहत जोन-वाइज किया जाएगा। इससे करीब 50 हजार खाताधारकों और प्रतिदिन 500 से अधिक आधुनिकीकरण कार्य इंडिया पोस्ट डिजाइन मैनुअल (एसपीए मानकों) के तहत जोन-वाइज किया जाएगा। इससे करीब 50 हजार खाताधारकों और प्रतिदिन 500 से अधिक स्पीड पोस्ट व अन्य सेवाओं के लिए पहुंचने वाले लोगों को भीड़, जगह की कमी और अव्यवस्था से राहत मिलेगी।

डाकघर में अभी सात काउंटर चल रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर आठ किया जाएगा। आधार से जुड़े काम के लिए अलग काउंटर बुजुर्ग नागरिकों के लिए अलग काउंटर मिलेगा। ग्राहकों को लंबी कतारों में खड़े होने के बजाय टोकन व पर्ची से बैठकर काम - कराने की सुविधा मिलेगी। प्रतीक्षा क्षेत्र में टिकाऊ बेंच लगेंगी तथा पीने के पानी व शौचालय की समुचित व्यवस्था होगी।

इसी बजट से भवन की पुताई और मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे। पुनर्निर्माण और सौंदर्याकरण कार्य एसपीए के - इंडिया पोस्ट डिजाइन मैनुअल के अनुरूप होगा। इसके तहत डाकघर के विभिन्न हिस्सों को व्यवस्थित जोन में बांटकर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

30 नवंबर तक मांगे गए 'हमारी कहानी डाक की जुबानी के डिजाइन

'हमारी कहानी डाक की जुबानी' थीम पर फीचर वॉल बनेगी। इसके लिए गुड़गांव डाक मंडल ने स्थानीय नागरिकों, छात्रों, कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों से 30 नवंबर तक मौलिक डिजाइन व संक्षिप्त लेखन मांगा है। इसमें 12 वर्ष या उससे अधिक आयु के दो या अधिक सदस्यों वाले समूह ही भाग ले सकेंगे; व्यक्तिगत प्रविष्टि मान्य नहीं है। रेवाड़ी की कला, संस्कृति, विरासत, ऐतिहासिक स्थलों या डाक विभाग की यात्रा पर आधारित डिजाइन व शपथ पत्र सर्कुलर रोड स्थित मुख्य डाकघर में जमा कराए जा सकते हैं। जानकारी के लिए rewariso@indiapost.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। सर्कल स्तर की समिति की मंजूरी के बाद चयनित डिजाइन दीवार पर उकेरा जाएगा।

बेहतर माहौल व तेज सेवाएं मिलेंगी

पोस्ट मास्टर काउंटर बढ़ने, बुजुर्गों की अलग काउंटर, आधार के अलग बैठने की समुचित व्यवस्था से लोगों का समय बचेगा तथा भीड़ का दबाव कम होगा। आमजन को बेहतर माहौल व तेज सेवाएं मिल सकेंगी। अशोक गर्ग, पोस्ट मास्टर, मुख्य डाकघर रेवाड़ी

डिजिटल टोकन से लेकर फीचर वॉल तक इस तरीके से होगा काम डिजिटल व कतार प्रबंधन

टोकन मशीन से सेवा चुनकर टोकन मिलेगा और काउंटरों पर टोकन नंबर डिस्प्ले से बारी की जानकारी मिलेगी, यानी लाइन में खड़े होने के बजाय बैठकर बारी का इंतजार कर सकेंगे। स्मार्ट फॉर्म स्टेशन और सेल्फ-सर्विस व डिजिटल सुविधाओं से कामकाज तेज होगा। यहाँ से जरूरी फॉर्म आसानी से निकल सकेंगे और कई काम खुद या डिजिटल तरीके से जल्दी निपटाए जा सकेंगे।

बैठने व नागरिक सुविधाएं

प्रतीक्षा क्षेत्र में अधिक लोगों के बैठने लायक टिकाऊ बेंच लगेंगी। बाहरी खुले क्षेत्र में भी बैठने की जगह, पेयजल, फ्री वाई-फाई और चार्जिंग की व्यवस्था होगी, ताकि बाहर भी लोगों को बुनियादी सहूलियतें मिल सकें। हरियाली के लिए पौधारोपण भी किया जाएगा।