Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकार करे कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ नियमित, हरियाणा में महिलाओं ने उठाई मांग

प्रदेश के मजदूरों, कर्मचारियों, स्कीम वर्करों तथा ठेका व अस्थायी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स की ओर से एक से तीन दिसंबर 2026 तक दिल्ली के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय संसद मार्च निकालने की तैयारी में हरियाणा प्रदेश की महिलाएं भी आगे जाकर मोर्चा संभाल रही हैं। संसद मार्च के लिए हरियाणा में सीटू जिला कमेटी जींद ने जिले के सभी मजदूर संगठनों व कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने के आह्वान के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रमों में महिलाओं ने भी भाग लिया।

Haryana News
Haryana News

Haryana News: हरियाणा में कर्मचारियों द्वारा सरकार से की जा रही वेतन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा और नियमित करने की मांग में अब महिलाएं भी आगे आने लगी है। गौरतलब है कि प्रदेश के मजदूरों, कर्मचारियों, स्कीम वर्करों तथा ठेका व अस्थायी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स की ओर से एक से तीन दिसंबर 2026 तक दिल्ली के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय संसद मार्च निकालने की तैयारी में हरियाणा प्रदेश की महिलाएं भी आगे जाकर मोर्चा संभाल रही हैं। संसद मार्च के लिए हरियाणा में सीटू जिला कमेटी जींद ने जिले के सभी मजदूर संगठनों व कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने के आह्वान के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रमों में महिलाओं ने भी भाग लिया।

जींद जिले के कई गांव में हुई नुक्कड़ मीटिंग

सरकार से की जा रही वेतन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा और नियमित करने की मांग को लेकर जींद जिले के गांव लख्मीरवाला, रामराय, पोंकरी खेड़ी, इगराह, मनोहरपुर, मांडो खेड़ी और घिमाना में नुक्कड़ मीटिंगें की गईं। इस दौरान जिला सचिव संदीप जाजवान, उपप्रधान कपूर सिंह ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। विभिन्न गांवों में मीटिंग के दौरान नेताओं ने कहा कि चार श्रम संहिताओं से करोड़ों मजदूरों की नौकरी, वेतन, सामाजिक सुरक्षा, यूनियन बनाने व हड़ताल के अधिकार प्रभावित होने की भी आशंका है। इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं।

मजदूर सरकार से कर रहे हैं ये मांगें

हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में मजदूर सरकार से 26 हजार व 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, महंगाई के अनुसार वेतन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा मजदूर संगठन सरकार से ठेका व आउटसोर्स कर्मियों को नियमित कर समान वेतन देने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील स्कीम वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ सरकारी दर्जा देने की मांग भी उठ रही है।