Haryana Contract Employees : हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को नई उम्मीद जगी है। अनुबंधित कर्मचारियों की मांग थी कि वह नियमित कर्मचारियों के समान ही काम करते है, लेकिन वेतन में उनको कम मिल रहा है, लेकिन अब कर्मचारियों को समान काम के बदले में समान वेतन की उम्मीद जगी है। हरियाणा में समान काम समान वेतन की मांग कर रहे अनुबंधित, आउटसोर्सिंग और अस्थायी कर्मचारियों की मांग पर विचार कर रही है। मानव संसाधन विभाग ने मामले की समीक्षा के बाद ऊर्जा विभाग को पहले जारी निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने की सलाह दी है।
सरकारी विभागों में काम कर रहे अनुबंधित कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि काम, जिम्मेदारी और कार्य की प्रकृति समान होने पर वेतन भी न्यायसंगत हो। एक जैसा काम करने वालों के वेतन में मात्र नियुक्ति की श्रेणी के आधार पर बड़ा अंतर नहीं होना चाहिए।
मानव संसाधन विभाग ने ऊर्जा विभाग के आयुक्त एवं सचिव को भेजे पत्र में 25 अप्रैल 2025 को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को जारी पत्र का उल्लेख किया है। विभाग ने कहा कि वह पत्र सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद निर्देशों के अनुरूप जारी किया गया था। प्रशासनिक विभाग को 3 नवंबर 2017 के निर्देश संख्या 16/36/2016-3जीएस-॥ को ध्यान में रखकर मामले पर विचार करने की सलाह भी दी गई है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से की गई है। प्रशासनिक विभाग की मूल फाइल भी वापस भेज दी गई है। समान काम समान वेतन की मांग कर रहे पार्ट 2, आउटसोर्सिंग और अन्य अनुबंध आधारित व्यवस्थाओं के तहत काम करने वाले कर्मचारियों की निगाहें अब सरकार और संबंधित विभाग के अगले फैसले पर हैं। इनमें कई कर्मचारी नियमित कर्मियों के समान या मिलते-जुलते दायित्व निभाने के बावजूद वेतन और सेवा सुविधाओं में अंतर की शिकायत करते रहे हैं। वर्षों से उठ रही मांग पर सरकार के फैसले का उन्हें इंतजार है।


