Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेन यात्रियों का सफर होगा सुरक्षित और आरामदायक, मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजे जाएंगे ट्रेनों के कोच

रेलवे द्वारा ट्रेनों के कोचों की तकनीकी खामियों को दूर करने के साथ ही इनकी आंतरिक साज-सज्जा और सुरक्षा मानकों को भी पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा। इनमें गाडी संख्या 12455 बीकेएन एक्सप्रेस और गाडी संख्या 14738 तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के दो-दो कोच को रेलवे की वर्कशॉप भेजा जाएगा। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक यात्री कोच को एक निश्चित अवधि और किलोमीटर का सफर तय करने के बाद जांच और मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा जाता है।

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक बनाने के लिए ट्रेनों की कोच की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है। रेल यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की कवायद के तहत रेलवे प्रशासन ने हरियाणा के रोहतक जंक्शन से गुजरने वाली दो अलग-अलग यात्री ट्रेनों के कोचों को रूटीन मरम्मत यानि पीरियोडिक ओवरहॉलिंग के लिए रेलवे वर्कशॉप भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कोचों की तकनीकी खामियों को किया जाएगा दूर

रेलवे द्वारा ट्रेनों के कोचों की तकनीकी खामियों को दूर करने के साथ ही इनकी आंतरिक साज-सज्जा और सुरक्षा मानकों को भी पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा। इनमें गाडी संख्या 12455 बीकेएन एक्सप्रेस और गाडी संख्या 14738 तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के दो-दो कोच को रेलवे की वर्कशॉप भेजा जाएगा। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक यात्री कोच को एक निश्चित अवधि और किलोमीटर का सफर तय करने के बाद जांच और मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा जाता है। रोहतक जंक्शन के वाशिंग यार्ड में प्राथमिक जांच के बाद चिह्नित किए गए इन कोचों को विशेष रैक के माध्यम से वर्कशॉप रवाना किया जा रहा है। वर्कशॉप में इन बोगियों के पहियों, एक्सल, सस्पेंशन और एयर ब्रेकिंग सिस्टम की बारीकी से जांच होगी। पुराने और घिसे हुए पुजों को बदलकर नए पुर्जे लगाए जाएंगे।

फटी सीटों, शौचालय, पंखे और एलईडी लाइटें होंगी दुरुस्त

रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य के दौरान कोच के अंदर यात्रियों की सुविधा के लिए फटी सीटों की मरम्मत, शौचालयों की फिटिंग, पंखों और एलईडी लाइटों को दुरुस्त करने के साथ ही बाहर से नए सिरे से पेंटिंग भी की जाएगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट मिलते ही ये कोच फिर से ट्रेनों में जोडे जाएंगे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट बलवान मीणा ने बताया कि यह रुटीन प्रक्रिया है। मरम्मत के लिए कोचों को वर्कशॉप भेजा जाता है। इसके लिए मुख्यालय से ही व्यवस्था बनाई जाती है।