Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बांद्रा, वलसाड, उधना और अहमदाबाद से चलेगी स्पेशल ट्रेनें, रतलाम मंडल के यात्रियों को फायदा

बांद्रा, वलसाड, उधना और अहमदाबाद से चलेगी स्पेशल ट्रेनें, रतलाम मंडल के यात्रियों को फायदा

Winter Special Train : शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराये पर छह स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रतलाम मंडल से होकर गुजरेंगी। इनके माध्यम से डॉ. अंबेडकर नगर, बांद्रा टर्मिनस, वलसाड, उधना और अहमदाबाद से गोरखपुर, रक्सौल और बरौनी के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेनों का ठहराव रतलाम, नागदा, उज्जैन और दाहोद सहित विभिन्न स्टेशनों पर रहेगा।

डॉ. आंबेडकर नगर-गोरखपुर (09327): 22 नवंबर को डॉ. आंबेडकर नगर से शाम 6 बजे रवाना होगी। इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन और मक्सी होते हुए मंगलवार रात । बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसमें स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

बादा टर्मिनस-गोरखपुर (09171): 22 नवंबर को सुबह 4.30 बजे रवाना होकर रतलाम दोपहर (2.30 बजे) और नागदा (3.23 बजे) पहुंचेगी। अगले दिन शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वलसाड-रक्सौल (09137): 22 नवंबर को रात 10.20 बजे वलसाड से रवाना होगी। रतलाम में अगले दिन सुबह 5.25 बजे और नागदा में 6.53 बजे ठहराव रहेगा। मंगलवार दोपहर 1 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

अहमदाबाद-बरौनी (09459): 22 नवंबर को रात 1 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर सुबह 6.50 बजे रतलाम और 7.48 बजे नागदा पहुंचेगी। अगले दिन रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी।

उधना-गोरखपुर (05018/ 05017): उधना से 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। रतलाम में रात 9.28 और नागदा में 10.23 बजे ठहराव रहेगा। वापसी में गोरखपुर से 22 नवंबर को सुबह 7.35 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह नागदा और रतलाम पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

अहमदाबाद-बरौनी (05226/ 05225): अहमदाबाद से 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे रवाना होकर दाहोद, रतलाम, नागदा और उज्जैन होते हुए गुरुवार सुबह 3 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से 22 नवंबर को रात 11 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह रतलाम और दाहोद होते हुए सुबह 10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें विभिन्न श्रेणियों के कोच रहेंगे।