Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

41 वर्षों से सुकून दे रहा है लता-शब्बीर का यह सदाबहार गाना, 80 के दशक में रेडियो, टेप-रिकॉर्ड पर मचाया था धमाल

लता-शब्बीर की आवाज में 41 वर्ष पहले सन् 1985 में आए सदाबहार गाने ‘तुमसे मिलकर ना जाने' ने 80 के दशक में रेडियो टेप रिकॉर्ड पर धूम मचा दी थी। इस गाने का मधुर संगीत आज भी लोगों की दिलों पर छाया हुआ है। 41 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी इस रोमांटिक गाने का जादू कम नहीं हुआ है।

Evergreen Old Song
Evergreen Old Song

Evergreen Old Song: लता-शब्बीर की आवाज में 41 वर्ष पहले सन् 1985 में आए सदाबहार गाने ‘तुमसे मिलकर ना जाने' ने 80 के दशक में रेडियो टेप रिकॉर्ड पर धूम मचा दी थी। इस गाने का मधुर संगीत आज भी लोगों की दिलों पर छाया हुआ है। 41 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी इस रोमांटिक गाने का जादू कम नहीं हुआ है। हिंदी संगीत जगत की लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार की आवाज में गाया गया सदाबहार हिंदी गाना ‘तुमसे मिलकर ना जाने' आज भी हिंदी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है। कई दशक बीत जाने के बाद भी यूट्यूब पर इस गाने को आज के दौर में भी दर्शकों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है।

1985 में रिलीज हुई ‘प्यार झुकता नहीं' का है यह हिंदी गाना

लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार की आवाज में सन् 1985 में बनी हिन्दी फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं' के इस सदाबहार गाने को आज भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘तुमसे मिलकर ना जाने' सदाबहार गाना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस सदाबहार गाने के बोल एस एच बिहारी जी द्वारा लिखे गए थे। लता मंगेशकर की जादुई आवाज में इस गाने ने लोकप्रियता के मामले में 80 के दशक में कई रिकॉर्ड बनाए थे। यह गाना पुराने दौर में लोग चौपाल में झुंड बनाकर खूब सुनते थे।

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने तैयार की थी गाने की धुन

लता-शब्बीर की जोड़ी के सदाबहार गाने ‘तुमसे मिलकर ना जाने' को मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे पर फिल्माया गया है। 80 के दशक के इस सुपरहिट गाने का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने तैयार किया था। इस गाने की मधुर धुन आज भी करोड़ों दिलों पर राज करती है। 80 के दशक में आए ‘तुमसे मिलकर ना जाने' गाने ने मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे को उसे जमाने में एक नई पहचान दी थी। 80 के दशक में 1985 में लता-शब्बीर की आवाज में एस एच बिहारी द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी द्वारा तैयार किया गया मधुर संगीत 41 वर्ष बाद भी पुराना नहीं हुआ है।