Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। फर्जी सर्टिफिकेट पर सरकारी नौकरी पाने वालों की अब खैर नहीं है शिक्षा विभाग के द्वारा ऐसे लोगों पर नकेल कसा जाएगा। साल 2006 से 2023 के बीच जिन शिक्षकों की बहाली हुई है उनका दोबारा से डॉक्यूमेंट का जांच किया जाएगा। BPSC के द्वारा जिन शिक्षकों की बहाली हुई है उनका भी दोबारा से डॉक्यूमेंट जांच किया जाएगा। जिन लोगों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी मिलेगी उनकी नौकरी खत्म हो जाएगी साथ ही साथ उन पर केस भी दर्ज किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पांडेय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शिक्षक की नियुक्ति के निर्धारित तारीख पर अनिवार्य शैक्षिक योग्यता नहीं होगा तो तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा को खत्म कर दिया जाएगा।
जाली प्रमाण पत्र वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
यदि जांच में यह साबित होता है कि कोई शिक्षक फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर नौकरी लिया है तो सिर्फ उसकी नौकरी नहीं जाएगी बल्कि उसके ऊपर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। शिक्षा विभाग के द्वारा सभी लंबित मामलों की तेजी से जांच करने के लिए कहा गया है और जिन भी शिक्षकों की अभी तक डॉक्यूमेंट की जांच नहीं हुई है उनके सभी डॉक्यूमेंट का जल्द से जल्द जांच होगा।
कई ऐसे शिक्षक है जो फर्जी डॉक्यूमेंट पर नौकरी कर रहे हैं और ऐसे मामले में सामने आ चुके हैं जिसके बाद बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा और जो लोग फर्जी डॉक्यूमेंट पर नौकरी कर रहे हैं उनकी नौकरी तुरंत चली जाएगी।
हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
इस मामले में हाईकोर्ट ने निगरानी विभाग को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया था। पटना हाई कोर्ट के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है की तेजी से डॉक्यूमेंट की जांच की जाए और जिन शिक्षकों का डॉक्यूमेंट में कोई गड़बड़ी मिलता है तुरंत उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए।


