Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कोसली से रेवाड़ी, पलवल, कोसी, मथुरा, फरह होते हुए आगरा तक चली रोडवेज बस, जानिए पूरा टाइम टेबल

कोसली से रेवाड़ी, पलवल, कोसी, मथुरा, फरह होते हुए आगरा तक चली रोडवेज बस, जानिए पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways Kosli Agra Bus : हरियाणा रोडवेज ने लंबे रूट की नई बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस सेवा कोसली से शुरू होगी और यह रेवाड़ी, पलवल होते हुए यूपी के विभिन्न शहरों से होते हुए आगरा तक चलाएगी। हालांकि पहले भी यह रोडवेज सेवा आगरा तक चलती थी, लेकिन पिछले दिनों बंद कर दिया था।

अब हरियाणा रोडवेज ने इस बस सेवा को दोबारा से शुरू कर दिया है। हरियाणा रोडवेज द्वारा जारी किए गए टाइमटेबल के अनुसार यह बस कोसली से सुबह 4:55 बजे रवाना होकर रेवाड़ी बस स्टैंड से होते हुए पलवल, मथुरा के रास्ते दोपहर करीब 12 बजे आगरा पहुंचेगी। इस बस की शुरुआत होने से रेवाड़ी के अलावा गुरुग्राम और पलवल जिले के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

सबसे ज्यादा फायदा हरियाणा के बावल व धारूहेड़ा में काम के सिलसिले में आने वाले उत्तरप्रदेश के लोगों को आवागम में आसान होगी। यह बस पहले भी संचालित होती थी, लेकिन यात्रियों की कम बुकिंग मिलने के कारण इसका संचालन बंद कर दिया गया था। अब शादियों के सीजन को देखते हुए इसे दोबारा शुरू किया गया है। बस कोसली से सुबह 4:55 बजे चलेगी और सुबह 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे पलवल से होते हुए मथुरा के रास्ते दोपहर 12 बजे तक आगरा पहुंचेगी

इन शहरों के लोगों को बस की सुविधा

हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई नई बस सेवा हरियाणा ही नहीं यूपी के कई जिलों के यात्रियों को लाभ मिलने वाला है। यह बस कोसली से रवाना होकर रेवाड़ी, भिवाड़ी, सोहना, पलवल, होडल, कोसी, मथुरा और फरह होते हुए आगरा पहुंचेगी। वापसी में बस आगरा से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी। दोपहर 3:40 बजे पलवल पहुंचेगी और शाम 6:40 बजे रेवाड़ी से होते हुए कोसली पहुंचेगी।

कोसली से 380 और रेवाड़ी से 335 रुपए किराया

इस बस में कोसली से आगरा तक का किराया 380 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि रेवाड़ी से आगरा तक यात्रियों को 335 रुपए किराया देना होगा। बस सेवा शुरू होने से आगरा और मथुरा जाने वाले यात्रियों को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी।