Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुरुग्राम में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर 30 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज 30 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर को रंग के हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत के मामले में पकड़े गए सब इंस्पेक्टर का नाम सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह बताया गया है। सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह को गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाने में एडिशनल एसएचओ का कार्यभार दिया गया था।

ACB Haryana
ACB Haryana

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम में एसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज 30 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर को रंग के हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत के मामले में पकड़े गए सब इंस्पेक्टर का नाम सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह बताया गया है। सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह को गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाने में एडिशनल एसएचओ का कार्यभार दिया गया था।

बता दें कि सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह (एडिशनल एसएचओ) ने पश्चिमी बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिकायत मिलने पर आज 30000 रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी ने एंटी करप्शन ब्यूरो को सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी।

आपराधिक मामला दर्ज करने की एवज में मांगी गई थी रिश्वत

एसीबी गुरुग्राम यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर नरपाल सिंह द्वारा पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी व्यक्ति से आपराधिक मामला दर्ज ना करने की एवज में 200000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। हालांकि बाद में 60000 रुपए में सौदा तय हुआ था।

जिसके बाद आज जेसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाकर 30000 रुपए की रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन करो कि टीम में कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में धर्मेंद्र कुमार, डीएचबीएनवीएल और एसडीओ ने टीम केसाथ ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की।