Agniveer Marriage Rule : देश की सेना में तैनात हजारों अग्निवीरों को बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार तीनों सेनाओं में तैनात अग्निवीरों को दो बड़ी राहत देने की तैयारी में है। जहां पर अग्निवीरों को शुरुआती चार साल की सेवा पूरी करने के बाद उनको विवाह करने की अनुमति मिल सकती है।
फिलहाल सेना में तैनात महिला व पुरुष अग्निवीरों को चार साल तक सेवा में रहने के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं है। ऐसे में काफी अग्निवीर यह इंतजार कर रहे थे कि उनके चार साल पूरा होने के बाद शादी की जाएगी, लेकिन अब केंद्र सरकार की तरफ से अग्निवीरों की सेवाओं को दो साल बढ़ा दिया है।
दो साल सेवा बढ़ने के चलते केंद्र सरकार अब उनको शादी की अनुमति देने की बात पर विचार कर रही है। शादी के साथ छुट्टियों के नियम में भी बदलाव क्या हो सकते हैं। अगर कोई अग्निवीर इस ड्यूरेशन में विवाह करता है तो उसे सेवा से हटाया जा सकता है।
4 नवंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान द्वारा जानकारी दी गई थी कि नियमित सेना में सिलेक्शन न होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अतिरिक्त दो साल एक्सटेंशन का चांस दिया जाएगा।हर बैच के केवल 25 प्रतिशत अग्निवीर ही नियमित सैन्य बलों में शामिल हो सकते थे, जबकि बाकी 75 फीसदी जवानों को चार साल बाद सेवा छोड़नी पड़ती थी।


