Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में 26 नवंबर को इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद, पत्र जारी करके दिए आदेश

हरियाणा में 26 नवंबर को इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद, पत्र जारी करके दिए आदेश

Holiday Cancelled : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पत्र जारी करके प्रदेशभर के पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों का एक दिन के अवकाश को रद कर दिया है। डीजीपी ने यह आदेश 26 नवंबर को विधानसभा का एक दिवसीय सत्र होने के चलते लिया गया है। इस दिन कर्मचारियों अधिकारियों की विशेष तैनाती रहेगी।

डीजीपी ने पत्र जारी करके किया गया है कि किसी भी कर्मचारी को इस दिन छुट्टी नहीं दी जाए, क्योंकि हरियाणा विधानसभा के 26 नवंबर को होने वाले एक दिवसीय सत्र है। इसके तहत 26 नवंबर तक अवकाश मंजूर नहीं किया जाएगा। 26 नवंबर 2026 को या उससे पहले किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

हालांकि पुलिस कर्मचारी की अत्यंत आपातकालीन परिस्थिति में सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के माध्यम से छुट्टी मिल सकती है। फिलहाल शादियों का सीजन चला हुआ है, ऐसे में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को इस दिन अवकाश नहीं मिलने के चलते अपने प्लान में बदलाव करना पड़ेगा।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक की तरफ से यह आदेश विभिन्न संगठनों के आंदोलन को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि इस दौरान पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में ड्यूटी रहेगी। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी तैनाती वाली जगह पर उपस्थित रहेंगे। सभी पुलिस यूनिट प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। उन्हें किसी भी सरकारी जरूरत के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।