Transfer List UP: उत्तरप्रदेश राज्य में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल किया है। सरकार द्वारा निर्धारित अवधि पूरी करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर हेतु लेटर जारी किया गया है। आज 22 नवंबर रविवार को प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 144 अधिकारियों के ट्रांसफर हेतु लेटर जारी किया गया है।
सरकार द्वारा कानपुर, अमेठी, लखनऊ, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अयोध्या, गौतमबुधनगर, मथुरा, महाराजगंज, मिर्जापुर, आजमगढ़, भदोही, बागपत, गोंडा, हापुड़, प्रयागराज और हरदोई सहित कई शहरों में प्रशासनिक पर बादल किया है।
सुजीत कुमार दुबे अयोध्या के डिप्टी एसपी
उत्तरप्रदेश राज्य की योगी सरकार द्वारा जारी किए गए ट्रांसफर आर्डर के अनुसार आज लखनऊ कमिश्नरेट सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या के डिप्टी एसपी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा प्रवीण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से हापुड़ और चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा ट्रांसफर करने के आर्डर जारी हुए।
वहीं शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल, अतुल कुमार सिंह प्रथम को अमेठी से महराजगंज, महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा, रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा, नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर, आशुतोष तिवारी को अयोध्या से हरदोई, रजनीश वर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट से बागपत, शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर भेजने के आर्डर जारी हुए हैं।
बता दें कि सरकार द्वारा एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात या निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को नए जिलों में तैनात किया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा आज लेटर जारी कर दिया गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी काफी अहम माना जा रहा है।








