Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बुलेट ट्रैक का सूरत-बिलीमोरा सेक्शन तैयार, बुलेट ट्रेन के ओएचई सिस्टम को मिली हरी झंडी

बुलेट ट्रैक का सूरत-बिलीमोरा सेक्शन तैयार, बुलेट ट्रेन के ओएचई सिस्टम को मिली हरी झंडी

Bullet Train India : देश में बुलेट ट्रेन पहली बार चलने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। मुंबई से अहमदाबाद तक पहले चरण के बनने वाले बुलेट ट्रेन ट्रैक का काम तेजी से चल रहा है और काफी हिस्से में ट्रैक तैयार हो चुका है और उसको फाइनल टच दिया जा रहा है। एनएचएसआरसीएल की तरफ से जारी नई वीडियो में फाइनल टच दी गई ट्रैक का सीन लोगों के समक्ष रखा।

एनएचएसआरसीएल की तरफ से 50 किलोमीटर का ट्रैक पूरी तरह तैयार हो चुका है। उनके अनुसार सूरत-बिलीमोरा खंड के ट्रैक पर ओवरहेड बिजली उपकरण (ओएचई) सिस्टम को पूरा कर लिया है और इसको सफलतापूर्व चालू कर दिया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के अनुसार 50 किलोमीटर लंबे इस खंड में अप और डाउन दोनों तरह की ट्रैक शामिल है।

कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को बिजली सप्लाई से जोड़ दिया गया। बिजली सप्लाई सफलतापूर्व होने के चलते अगले चरण के परीक्षणों की दिशा में यह अहम प्रगति है। सुरक्षा और तय प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए बिजली सप्लाई को धीरे-धीरे छोटे-छोटे खंडों में शुरू किया जाएगा।

508 किलोमीटर लंबे गलियारे में 14 ट्रैक्शन सबस्टेशन

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार बुलेट ट्रेन के आधुनिक ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम लगाया गया है। यह दुनियाभर में हाई-स्पीड रेल सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली हाईटेक विद्युतीकरण तकनीकों में से एक है। कंपनी का कहना है कि 508 किलोमीटर लंबे गलियारे में 14 ट्रैक्शन सबस्टेशन (टीएसएस) शामिल हैं। ये सबस्टेशन राष्ट्रीय बिजली ग्रिड से बिजली लेकर ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम को सप्लाई करेंगे।

कंट्रोल पैनल के साथ दिया जा रहा फाइनल टच

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से फिलहाल बुलेट लाइन को फाइनल टच देने का काम किया जा रहा है।उनके अनुसार गुजरात के नवसारी जिले के बिलीमोरा के पहले ट्रैक्शन सबस्टेशन के कंट्रोल पैनल, चेंजओवर स्विच, ट्रांसफॉर्मर और सर्किट ब्रेकर भवनों में उपकरण को फीट करने का काम पूरा हो चुका है।

इस बुलेट ट्रेन के लिए गुजरात में स्थित टीएसएस को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जीईटीसीओ) के 220 केवी अंबेठा ग्रिड सबस्टेशन से बिजली मिलेगी। दोनों स्टेशनों के बीच एलिवेटेड रेल मार्ग में चार नदियों पर पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर एक स्टील पुल शामिल है। शोर का प्रभाव कम करने के लिए वायडक्ट पर करीब 94,000 ध्वनि अवरोधक भी लगाए गए हैं।