Jodhpur Pali Highway : राजस्थान के जोधपुर शहर में फ्लाईओवर की जगह पर में बदलाव हुआ है। जहां पर पहले से बनाई गई योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। पाली रोड पर यातायात का दबाव कम करने के लिए प्रस्तावित दो फ्लाइओवर अब शहर की सीमा में नहीं बनेंगे।
पहले भगत की कोठी और कुड़ी मोड़ पर ओवरब्रिज बनाने की योजना थी, लेकिन अब इस योजना को निरस्त कर दिया गया है। जब इन दोनों स्थानों की जगह पर अब मोगड़ा के समीप नया फ्लाइओवर बनाया जाएगा। विभाग ने यातायात के दबाव और हाईवे की जरूरतों को देखते हुए निर्माण योजना में बदलाव किया है।
जोधपुर-पाली हाईवे पर लगातार बढ़ते यातायात को देखते हुए भगत की कोठी और कुड़ी मोड़ पर फ्लाइओवर प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन दोनों स्थान शहरी सीमा में होने के कारण इनके निर्माण की योजना रद्द कर दी गई। इसके बाद विभाग ने मोगड़ा के समीप नया फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
शताब्दी सर्किल से आगे कुड़ी कूट पर फ्लाइओवर का निर्माण पहले से चल रहा है। वहीं, रोहट के समीप भी ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। अब जीत कॉलेज के सामने से मोगड़ा मोड़ तक करीब 1100 मीटर लंबा फ्लाइओवर प्रस्तावित किया गया है। इसके निर्माण पर लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
हाईवे पर लगातार बढ़ रहा यातायात का दबाव
पाली रोड पर औद्योगिक क्षेत्रों, आवासीय कॉलोनियों और शहर के विस्तार के कारण यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। भारी वाहनों के साथ स्थानीय यातायात का दबाव भी हाईवे पर रहता है। इससे जाम और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मोगड़ा के समीप प्रस्तावित फ्लाइओवर बनने से इस हिस्से में वाहनों की आवाजाही सुगम होने और यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।
फैक्ट फाइल
70 किमी लम्बा हाइवे।
6 वां ओवरब्रिज इस हाइवे पर।
1100 मीटर लम्बाई होगी।
30 करोड़ रुपए है इसकी लागत।
2 फ्लाईओवर शहरी सीमा में निरस्त हुए।


