UP News: यूपी के प्रयागराज जिले में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। शहर में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने बड़ी योजना बनाई है। अब रोडवेज बसों को शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहरी हिस्सों में ही रोकने की योजना बनाई गई है। इसके लिए शहर के तीन अलग-अलग दिशाओं में नए बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी चित्रकूट रीवा और लखनऊ रूट से आने वाली बसों को अलग-अलग टर्मिनल बनाकर शहर से बाहर रोका जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने से शहर के अंदर बसों का आवागमन काम हो जाएगा जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
प्रयागराज में कहां-कहां होगा बस स्टैंड का निर्माण
प्रयागराज प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी तीन हिस्सों में बस अड्डे बनाए जाएंगे। अलग-अलग रुटों से आने वाली बसों को यहीं पर रोक दिया जाएगा।
कनीहार में बनेगा वाराणसी रूट का बस स्टैंड: वाराणसी के तरफ से आने वाले बसों को कनिहार में नया बस स्टैंड बनाकर वहीं रोका जाएगा इससे वाराणसी रोड के बसों को शहर के अंदरूनी हिस्सों में प्रवेश नहीं मिलेगा जिससे ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी।
लेप्रोसी चौराहे के पास बनेगा चित्रकूट रीवा रूट का बस स्टैंड: चित्रकूट और रीवा के तरफ से आने वाले बसों के लिए लेप्रोसी चौराहे के पास बस स्टैंड बनाया जाएगा जिससे बसों को शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा और ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी।
फाफामऊ में बनेगा लखनऊ रूट का बस स्टैंड: लखनऊ के तरफ से आने वाले बसों के लिए फाफामऊ में नए बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
शहर तक आने के लिए चलाई जाएगी सिटी बसें
यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो और यात्री आसानी से गंतव्य स्थान तक पहुंच जाए इसके लिए सिटी बसें चलाई जाएगी। सभी बस स्टैंड से सिटी बसों का संचालन किया जाएगा ताकि यात्रियों को आवा गमन में किसी भी तरह की समस्या ना हो।


