Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और बयाना के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, स्पेशल ट्रेनें चलेगी

कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और बयाना के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, स्पेशल ट्रेनें चलेगी

Railway Special Train : त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वलसाड से रक्सौल के बीच एक ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का कोटा मंडल के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और बयाना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09137 वलसाड-रक्सौल स्पेशल 22 नवंबर रात 10.20 बजे वलसाड से रवाना होगी। यह 23 को सुबह 9.40 बजे कोटा, 11.03 बजे सवाई माधोपुर, दोपहर 12 बजे गंगापुर सिटी और 1.08 बजे बयाना पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 24 नवंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे रक्सौल पहुंचेगी। मार्ग में ट्रेन नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, आगरा, ढूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी।

वहीं बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच एक टिप वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09171 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 22 नवंबर सुबह 4.30 बजे रवाना होगी। यह उसी दिन शाम 6.55 बजे कोटा, रात 8.50 बजे सवाई माधोपुर, 9.57 बजे गंगापुर सिटी और रात 11.22 बजे बयाना पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, आगरा, कानपुर, गोंडा और बस्ती सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।