Up School Holidays News: उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। नवंबर के महीने में स्कूली बच्चों को एक और छुट्टी मिलने वाली है। 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी रहेगी ऐसे में विद्यार्थियों को मंगलवार को स्कूल नहीं जाना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किए गए अवकाश के कैलेंडर में 24 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश में शामिल किया गया है।
24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे दो बड़े त्यौहार मनाए जाएंगे ऐसे में इस दिन राज्य में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि निजी स्कूलों का अवकाश कैलेंडर अलग होता है अगर आपका बच्चा निजी स्कूल में पढ़ता है तो आपको निजी स्कूल के अवकाश कैलेंडर को चेक करना चाहिए। अभिभावक स्कूल के द्वारा जारी किए गए सूचना के आधार पर छुट्टी की पुष्टि कर सकते हैं।
नवंबर में मिल चुकी है कई छुट्टियां
नवंबर के महीने में छठ पूजा, दिवाली जैसे बड़े त्यौहार के वजह से पहले ही कई छुट्टियां मिल चुकी है और अब 24 नवंबर को भी बच्चों को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर छुट्टी मिल रही है। उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कई बड़े आयोजन किए जाते हैं।
क्यों मनाई जाती है गुरु नानक जयंती
गुरु नानक जयंती सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु नानक देव जी के जन्मदिन पर मनाई जाती है और इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। गुरु नानक जी का जन्म 1469 में तलवंडी में हुआ था। तलवंडी अब पाकिस्तान में ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है और गुरु नानक जी के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
Uttar Pradesh news, Uttar Pradesh news in Hindi, UP holidays, up school holidays, up school holidays news


