Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में 8656 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 210 गांवों की जमीन 2640 करोड़ से होगी अधिग्रहण

राजस्थान में 8656 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 210 गांवों की जमीन 2640 करोड़ से होगी अधिग्रहण

Bharatpur Beawar Greenfield Expressway : राजस्थान में मेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने वाला है। नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे राजस्थान के पांच जिलों के 210 गांवों की जमीन से होकर निकलेगा। सरकार ने भरतपुर-ब्यावर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को बनाने की मंजूरी दी गई है।

इस नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम जल्द ही किया जाएगा और नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण होने से 210 गांवों के किसानों पर धनवर्षा होगी। इसके लिए सरकार की तरफ से भारी भरकम बजट का प्रावधान किया है। इस एक्सप्रेस वे से जिन किसानों की जमीन में इसमें आएगी, उनको मुआवजा के तौर पर मोटी राशि दी जाएगी, वहीं जिन किसानों की जमीन इसके साथ लगती हुई होगी, उनकी कीमत आसमान को छूने वाले है। 277 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस के बनने के बाद इन गांवों में इंडस्ट्री स्थापित होने की संभावनाएं बढ़ेगी। ऐसे में कीमतों में उछाल आएगा।

8656 करोड़ रुपए से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 2640 करोड़ रुपए भूमि मुआवजा दिया जाएगा

पांच जिलों से गुजरने वाला 277 किमी लंबा भरतपुर-ब्यावर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 210 गांवों के 10890 खसरों की करीब 2600 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 8656 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 5231 करोड़ रुपए सिविल कार्यों और 2640 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे की शुरुआत जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र के झाग गांव के पास से होगी और यह भरतपुर में ऊंचा नगला के पास एनएच-21 पर समाप्त होगा। इसका एनएच-448 से भी जुड़ाव होगा। इससे भरतपुर और ब्यावर के बीच सीधा संपर्क बनेगा।

सवाईमाधोपुर जिले के 26 गांवों से निकलेगा

भरतपुर-ब्यावर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सवाईमाधोपुर जिले से होकर निकलेगा और इस जिले के 26 गांवों की जमीन इसमें आएगी। इनमें रुगन्ती, बांसपारा, कोठड़ा, बोरदा, गांडल, कुंडली, शरीफपुरा, सीपापुरा, कोठली प्रेमपुरा, नादर किशनपुरा, भालपुर, मोचा, गुरला, रामनगर, लिवाली और कमारी खुर्द आदि शामिल है। इन गांवों की कुल 330.793 हैक्टयर भूमि को अधिगृहित किया जाएगा। का समय घटने के साथ हाईवे पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

आरएसआडीसी कार्यवाहक सहायक अभियंता रिंकू मीणा ने कहा कि भरतपुर-ब्यावर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। सबसे पहले जमीन अधिग्रहण का काम किया जाएगा। सवाईमाधोपुर जिले के 26 गांवों से गुजरेगा। इसके लिए जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।