Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अब टेनिस खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, एटीपी ने बढ़ाई प्राइज मनी और बोनस

अब टेनिस खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, एटीपी ने बढ़ाई प्राइज मनी और बोनस

Tennis Prize Money : दुनियाभर में पुरुष टेनिस की प्रतियोगिता चर्चा का विषय है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को मालामाल बनाने वाली है। पुरुषों के एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) ने 2028 में अपने खिलाड़ियों को कम से कम 350 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,150 करोड़ रुपए की इनामी राशि और बोनस देने का वादा किया है।

ऐसे में इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी पर धनवर्षा होगी। नई योजना के तहत दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ-साथ निचली रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर भी ध्यान दिया गया है। हालांकि, डबल्स मुकाबलों के प्रारूप में प्रस्तावित विवादित बदलावों पर एटीपी बोर्ड ने फिलहाल फैसला टाल दिया है। इस पर अगले महीने चर्चा होगी।

जितनी बेहतर रैंकिंग, उतना ज्यादा पैसा

प्रत्येक मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट से पहले शीर्ष 30 खिलाड़ियों को बोनस पाने का मौका मिलेगा। जिस खिलाड़ी की विश्व रैंकिंग जितनी ज्यादा होगी, उसे उतना लाभ मिलेगा। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दुनिया के बहार बोनस मिलेगा। उसे प्रत्येक मास्टर्स टूर्नामेंट के लिए 02 मिलियन डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे।

250 खिलाड़ियों को मिलेंगे 90 लाख रुपए

एटीपी की योजना का दूसरा बड़ा हिस्सा उन खिलाडियों के लिए है जो विश्व रैंकिंग में शीर्ष 250 में शामिल हैं। सीजन के अंत में इन खिलाड़ियों के बीच 25 मिलियन डॉलर (करीब 225 करोड़ रुपए) की अतिरिक्त राशि बांटी जाएगी। इस व्यवस्था का लक्ष्य प्रत्येक खिलाड़ी को करीब 90 लाख रुपए उपलब्ध कराना है।

बोनस राशि दोगुनी बढ़ी

एटीपी का मौजूदा बोनस पूल 193.5 करोड़ रुपए है, जिसे 2028 में बढ़ा कर करीब 450 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव है। यह राशि प्रदर्शन और रैंकिंग के आधार पर दी जाएगी।