Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में गुत्थी बनकर छाए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, हंसी से लोटपोट हुए दर्शक

राजस्थान में गुत्थी बनकर छाए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, हंसी से लोटपोट हुए दर्शक

Sunil Grover Comedy : कपिल शर्मा शो में प्रमुख किरदार करने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने राजस्थान की धरती पर कॉमेडियन का रंग जमाया। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने अभिनय के माध्यम से हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित किया। इस दौरान उन्होंने गुत्थी का अभिनय किया और दर्शकों ने उनकी जमकर तारीफ की। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर उयदपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

उदयपुर मजेदार संवाद और चुटीले हाव-भाव मौका था एक निजी समारोह का और मंच पर नजर आए मशहूर अभिनेता एवं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने लोकप्रिय किरदार 'गुत्थी' के रूप में उदयपुर पहुंचे सुनील ने ऐसा रंग जमाया कि समारोह में मौजूद मेहमान हंसी से लोटपोट हो गए। शहर के एक होटल में आयोजित इस निजी समारोह में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी के चर्चित गेटअप में अपनी प्रस्तुति दी।

उनके आते ही मेहमानों में उत्साह देखने को मिला। गुत्थी के खास अंदाज में बातचीत, मजेदार पंच और अलग-अलग हाव-भाव ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सुनील ग्रोवर का गुत्थी किरदार टेलीविजन दर्शकों के बीच खास पहचान रखता है। उनकी अनूठी कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी इस किरदार की लोकप्रियता की बड़ी वजह रही है। इस आयोजन में भी उन्होंने इसी अंदाज को दोहराते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया। समारोह में मौजूद मेहमानों ने उनकी प्रस्तुति का आनंद लिया।