Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सेक्टर-6 स्थित खेल स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस, डिजाइन हुए तैयार

Sector 6 Stadium Rohtak
Sector 6 Stadium Rohtak

Rohtak News: रोहतक शहर के सेक्टर 6 स्थित स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा डिजायन तैयार कर लिया गया है। 10 साल के अंतराल के बाद एचएसवीपी की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का एक बार फिर से आगाज हो गया है।

साल 2016 में आयोजित हुए 11वें संस्करण के बाद बंद हुई प्रतियोगिता के 12वें संस्करण की मेजबानी रोहतक कर रहा है। शनिवार को सेक्टर-6 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में 3 दिवसीय प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्रदेश भर के 5 जोन पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार के महिला व पुरुष की दोनों श्रेणियों में करीब 500 खिलाड़ी बैडमिंटन, रस्साकशी, वॉलीबॉल, कबड्डी, योगा, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों के साथ सेवानिवृत्त हो चुके वेटरन खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं।

स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने हेतु डिजाइन और डीपीआर हुई तैयार

पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रोहतक के सेक्टर-6 स्थित खेल स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम सर्वे कर चुकी है, डिजाइन तैयार हो चुके हैं और डीपीआर भी बनकर तैयार है।

अगले वर्ष से स्टेडियम के विकास एवं आधुनिकीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के रोहतक प्रशासक विवेक पदम ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।