New Electric Bus Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शनिवार को वैशाली से वर्चुअल रूप से पटना के फुलवारी शरीफ स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के केंद्रीय कार्यशाला से 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बिहाइंड द मी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का भी लोकार्पण किया। बसों का संचालन होने से शहर में यातायात व्यवस्था ठीक होगी और लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इलेक्ट्रिक बेसन के संचालन से यात्रियों को आसान सफर का लाभ मिलेगा इसके साथ ही साथ प्रदूषण भी कम होगी।
इन इलेक्ट्रिक बासो के चलने से सबसे ज्यादा फायदा शहरी क्षेत्र के लोगों को होगा। शहरी क्षेत्र में प्रदूषण तेजी से बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा डीजल पर निर्भरता कम करने का प्रयास किया जा रहा है। 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण भी काम होगा।
पटना को मिली 50 बसें
50 बसें पटना शहर को मिला है। 25 बसों का संचालन पूर्णिया शहर में किया जाएगा वहीं बाकी बसों को अलग-अलग शहरों में भेजने की तैयारी की गई है। बिहार से दिल्ली के बीच बस परिवहन सेवा को सुगम बनाने के लिए 27 नवंबर को नई दिल्ली में पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर होगा। दौरान बिहार के बड़े-बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दे कि बिहार के अलग-अलग शहरों से भारत के तमाम राज्यों तक बसों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी ना हो।


