Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में विकसित होंगे एचएसवीपी के दो नए सेक्टर, सुविधाओं के लिए 10 करोड़ का टेंडर जारी

हरियाणा के इस शहर में विकसित होंगे एचएसवीपी के दो नए सेक्टर, सुविधाओं के लिए 10 करोड़ का टेंडर जारी

Haryana New Sector : हरियाणा के शहर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा नए सेक्टर विकसित करना शुरू कर दिया है। जहां पर कई वर्ष के बाद हरियाणा के विभिन्न शहरों में सेक्टरों में प्लाट लेने का मौका मिलेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब दो दशक पहले सोनीपत में अधिग्रहीत की गई जमीन पर 2 नए सेक्टर-5 और सेक्टर-6 विकसित करने की कवायद तेज कर दी है।

प्राधिकरण ने इन दोनों सेक्टरों में बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपए के टेंडर जारी कर दिए हैं। लंबे समय से शहर के आसपास एचएसवीपी का कोई नया सेक्टर विकसित नहीं होने के कारण आम लोगों को मजबूरन कॉलोनियों का रुख करना पड़ रहा था।

काफी लोग तो अवैध कॉलोनियों में पैसे लगा रहे हैं। इससे न केवल लोगों की कमाई फंस रही है, बल्कि शहर का सुनियोजित विकास भी प्रभावित हो रहा है। अब इन 2 नए सेक्टरों के विकसित होने से अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगेगी और लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस वैध प्लॉट मिल सकेंगे।

इन दो सेक्टरों में ये काम होंगे

एचएसवीपी ने योजना के तहत दोनों सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने का काम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया है। करीब 10 करोड़ रुपए के टेंडर के अंतर्गत सेक्टर-5 में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम (बरसाती पानी की निकासी) और सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-6 में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।

सेक्टर 5 में प्लॉटों की संख्या

1 कनाल के 145

14 मरला के 264

10 मरला के 291

8 मरला के 380

6 मरला के 458

4 मरला के 286

सेक्टर 6 में इतने प्लॉट होंगे

1 कनाल के 104

14 मरला के 142

10 मरला के 160

8 मरला के 334

6 मरला के 344

4 मरला के 100

सोनीपत एचएसवीपी के जेई विक्रम ने बताया कि सेक्टर-5 और 6 को विकसित करने के लिए टेंडर किए गए हैं। इसके तहत सेक्टर-5 में सड़क व स्टॉर्म वाटर और सेक्टर-6 में वाटर सप्लाई का काम करवाया जाएगा। जल्दी ही मौके पर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।