Railway Block : सर्दी का मौसम आते ही रेलवे विभाग ने रेलवे लाइन की मरम्मत व दोहरीकरण का काम तेज कर दिया है, क्योंकि इन दिनों त्योहारी सीजन के बाद ट्रेनों में यात्रियों का कुछ भार कम होता है। हरियाण, राजस्थान व पंजाब के बीच में चलने वाली ट्रेनों के बीच में तीन दिन तक बड़ा ब्लाक होने वाला है।
इसके कारण पंजाब से हरियाणा के रास्ते राजस्थान जाने वाली ट्रेन रद रहेगी। हालांकि इस दौरान यात्री बस का विकल्प देख सकते है। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते हिसार, लुधियाना और चूरू के बीच रेल से सफर करने वाले यात्रियों को अगले तीन दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे की ओर से लुधियाना स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चूरू और चूरू-लुधियाना सहित छह रेलसेवाओं को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें हिसार से लुधियाना जाने वाली और लुधियाना से हिसार आने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। ऐसे में रोज इन रेलसेवाओं से सफर करने वाले 10 हजार से अधिक यात्रियों को यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
इन तिथियों में यह ट्रेन रहेगी रद
गाड़ी संख्या 54603, हिसार-लुधियानाः -21 से 23 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरूः 21 से 23 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियानाः 22 से 23 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54606, लुधियान -हिसारः 22 से 23 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54636, लुधियान -हिसारः 22 से 23 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54635, हिसार-लुधियानाः 22 से 23 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
लुधियाना स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई रेलसेवाएं रद्द रहेंगी। ऐसे में लुधियाना जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का विकल्प उपलब्ध है। हिसार से लुधियाना के लिए सुबह 4:50 बजे से बसों का संचालन होता है। दिनभर अलग-अलग समय पर बसें मिलेंगी। वहीं जालंधर जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह 7:27 बजे वाली बस विकल्प रहेगी। ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्री बसों के समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
हिसार से लुधियाना के लिए बसों का समय
सुबह 4:50 बजे
सुबह 5:20 बजे
सुबह 5:40 बजे
सुबह 7:27 बजे
सुबह 10:38 बजे
दोपहर 1 बजे
दोपहर 3 बजे
दोपहर 3:30 बजे
जालंधर के लिएः सुबह 7:27 बजे वाली बस जाती है।