Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यमुनानगर-जगाधरी से दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को झटका, कई ट्रेनें रद्द

यमुनानगर-जगाधरी से दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को झटका, कई ट्रेनें रद्द

Winter Train Schedule : सर्दियों में घने कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दिसंबर से फरवरी तक यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनें निर्धारित दिनों में रद रहेंगी। इनमें काठगोदाम जम्मूतवी, ऋषिकेश जम्मूतवी, बरौनी अंबाला छावनी, लालकुआं अमृतसर, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस शामिल हैं, वहीं नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस का संचालन अंबाला छावनी तक सीमित रहेगा।

तय दिनों में नहीं चलेंगी ट्रेनें रेलवे

द्वारा जारी सूचना के अनुसार काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12207) आठ दिसंबर से दो मार्च तक हर मंगलवार व वापसी में जम्मूतवी काठगोदाम (12208) छह दिसंबर से 28 फरवरी तक हर रविवार को रद्द रहेगी। ऋषिकेश जम्मूतवी (14605) सात दिसंबर से एक मार्च तक सोमवार व जम्मूतवी-ऋषिकेश (14606) छह दिसंबर से 28 फरवरी तक रविवार को नहीं चलेगी।

बरौनी-अंबाला छावनी हरिहर एक्सप्रेस (14523) तीन दिसंबर से एक मार्च तक सोमवार व गुरुवार और वापसी में अंबाला बरौनी (14524) एक दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार व शनिवार को रद्द रहेगी। लालकुआं-अमृतसर (14615) व अमृतसर-लालकुआं

(14616) पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक हर शनिवार को नहीं चलेंगी। पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617) तीन दिसंबर से दो मार्च और वापसी में (14618) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रतिदिन रद्द रहेगी। डिब्रूगढ़- चंडीगढ़ (15903) चार दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार व शुक्रवार और वापसी में (15904) छह दिसंबर से 28 फरवरी तक रविवार व बुधवार को रद्द रहेगी।

नई दिल्ली- जालंधर सिटी एक्सप्रेस (14681) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक अंबाला छावनी में यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में (14682) दो दिसंबर से एक मार्च तक अंबाला से ही रवाना होगी। जालंधर जाने वाले यात्रियों को आगे के सफर की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवन ऐप, आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।