Gold Rate Fall : सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में लगातार भाव नीचे आ रहे हैं। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी देखने को मिली। पूरे हफ्ते का हिसाब देखें तो ग्राहकों के लिए ये किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
पिछले सात दिनों में सोना करीव 13,870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी लगभग 23,300 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस नरमी से उन परिवारों को सीधी राहत मिलेगी, जो शादी-व्याह, त्योहार या किसी खास मौके के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। चांदी के भाव में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें जरूरी बात सोने के साथ-साथ चांदी के खरीदारों के लिए भी ये हफ्ता राहत लेकर आया है। शनिवार को कैथल में सोने के रेट 127590 प्रति दस ग्राम और चांदी 1 लाख 56 हजार प्रति - किलोग्राम रही।
सर्राफा कारोबारी अरुण सर्राफ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट के कारण रेटों में गिरावट आ रही है, अगले सप्ताह में भी गिरावट जारी रहने के आसार हैं। शादियों के सीजन से ठीक पहले सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट से गहने खरीदने वाले परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिससे बजट पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हुआ है।


