Festival Special Train : रेलवे विभाग ने पूर्वांचल के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस रूट पर त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़ ज्यादा है, ऐसे में यात्रियों को इन दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन से राहत मिलने वाली है। रेलवे विभाग की तरफ से दोनों स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है और यह ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली से चलकर यूपी की राजधानी लखनऊ से होते हुए पूर्वांचल के विभिन्न शहरों से होते हुए गोरखपुर तक जाएगी। रेलवे 22 नवंबर को दिल्ली से लखनऊ होकर पूर्वांचल के लिए दो त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें एक ट्रेन उसी दिन देर रात में और दूसरी अगले सुबह लखनऊ पहुंचेगी। इससे गोरखपुर और बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 05020 दिल्ली-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन 22 नवंबर को दिल्ली जंक्शन से सुबह 11:10 बजे रवाना होगी। यह रात 8:35 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 10:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसके बाद बाराबंकी से रात 11:59 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी के सात कोच होंगे।
आनंद विहार से शाम 6: 45 बजे रवाना होगी विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर 05014 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा(बिहार) त्योहार विशेष ट्रेन 22 नवंबर (रविवार) को आनंद विहार से शाम 6:45 बजे रवाना होगी। यह रात 11:47 बजे टूंडला पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 3:55 बजे कानपुर सेंट्रल से चलकर सुबह 6:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
यहां से बाराबंकी सुबह 7:22 बजे, बुढ़वल 8:17 बजे, गोंडा 9:50 बजे, बस्ती 11:24 बजे और गोरखपुर दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कप्तानगंज, पडरौना और बिहार के सीवान जंक्शन से होते हुए शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान के तीन, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और कुर्सीयान के सात कोच होंगे।


