Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर यात्रियों के लिए बड़ी खबर, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर यात्रियों के लिए बड़ी खबर, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

Festival Special Train : रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए लिया गया है। इससे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उन यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें गोरखपुर और मुजफ्फरपुर समेत बिहार और पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों में जाना और आना है।

इन विशेष ट्रेनों का गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इससे स्थानीय यात्रियों को भी सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा। रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 05019/05020 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 05019 गोरखपुर से 24 नवंबर को दिल्ली जंक्शन के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव बस्ती, लखनऊ, कानपुर, टूंडला, गाजियाबाद में होगा।

वापसी में ट्रेन नंबर 05020 दिल्ली से 25 नवंबर को गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इसके अलावा गाड़ी नंबर 05211/05212 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर आरक्षित फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।ये ट्रेन मुज्जफरपुर से 22 नवंबर को चलेगी। वापसी में यह गाड़ी 23 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, गोविंदपुरी, प्रयागराज, बक्सर,आरा, दानापुर, सोनपुर जैसे स्टेशन पर होगा।

विशेष ट्रेनों का ठहराव भी गाजियाबाद स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। इससे बिहार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

गंगा स्नान के लिए रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ी

कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को होने वाले गंगा स्नान को लेकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। गंगा स्नान के लिए हरिद्वार और अन्य गंगा घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट रहेंगे। स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। पवित्र गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के 23 नवंबर से ही गाजियाबाद स्टेशन पर आकर ट्रेन से रवाना होने की संभावना है।