Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली में 1 दिसंबर से नई बिजली सब्सिडी स्कीम, आधार से बताना होगा सब्सिडी चाहिए या छोड़नी है

दिल्ली में 1 दिसंबर से नई बिजली सब्सिडी स्कीम, आधार से बताना होगा सब्सिडी चाहिए या छोड़नी है

Delhi Electricity Subsidy : दिल्ली सरकार बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्कीम लेकर आ रही है। जहां पर बिजली की सब्सिडी लेने वाले उपभोक्ताओं को लेकर स्कीम लेकर आएगी। दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का विकल्प मिलेगा। दिल्ली सरकार सक्षम परिवारों से इसकी अपील करेगी।

इसके लिए पोर्टल लगभग तैयार हो चुका है। इसे एक दिसंबर से शुरू करने की तैयारी है। दिल्ली में करीब 75 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। करीब 64 लाख घरेलू बिजली कनेक्शन हैं, जिनमें 50 लाख बिजली सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं। वर्ष 2025-26 में दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी के रूप में 4037 करोड़ रुपये चुकाए हैं, जबकि वर्ष 2015-16 में यह राशि 1442 करोड़ रुपये थी।

कनेक्शनों की संख्या बढ़ने के साथ ही सरकार पर सब्सिडी का बोझ बढ़ रहा है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद होगी, जो स्वेच्छा से इसे छोड़ने को राजी होंगे। हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा सब्सिडी के तौर पर भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है और सरकार चाहती है कि इस सब्सिडी को खत्म करके इसको दूसरी जगह पर लगाया जाए।

पोर्टल पर आधार नंबर देना होगा

पोर्टल पर प्रत्येक बिजली उपभोक्ता को अपना आधार नंबर देना होगा, ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से पूछा जाएगा कि वे बिजली सब्सिडी जारी रखना चाहते हैं या स्वेच्छा से छोड़ना चाहते हैं।