Dal Prices : सरकारी बिकवाली बढ़ने तथा दाल मिलों की कमजोर मांग के चलते मसूर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बंदरगाहों पर आयातित मसूर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और लगातार नई शिपमेंट आने से आपूर्ति मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया एवं कनाडा में मसूर का उत्पादन अनुमान अधिक रहने से बाजार की धारणा कमजोर हुई है।
घरेलू दाल मिलों में आयातित मसूर का उपयोग बढ़ने के बावजूद पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों में तेजी की संभावना सीमित बनी हुई है। वहीं, केंद्रीय पूल में मसूर का स्टॉक लगभग 5.3 लाख टन बताया जा रहा है। सरकार इस स्टॉक से भी लगातार विक्री कर रही है। आयातित मसूर का पर्याप्त स्टॉक, लगातार नई शिपमेंट, कमजोर मांग, प्रमुख उत्पादक देशों में बेहतर उत्पादन अनुमान तथा सरकारी बिकवाली को देखते हुए कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। उधर दाल मिलर्स ने तुवर दाल और उड़द दाल के दाम 100 रुपए क्विंटल बढ़ाएं है। कच्चे मालों की उपलब्धता कम रहने से तुवर और उड़द के भाव में तेजी बनी हुई है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 7425, ऑस्ट्रेलिया 7700, तुवर लेमन 9700 व उड़द एफएक्यू 9300 रुपए।
गेहूं के दाम में बढ़ोत्तरीः भारतीय खाद्य निगम द्वारा 18 नवंबर को आयोजित नीलामी के दौरान मिलर्स प्रोसेसर्स की भारी खरीद के कारण गेहूं के दाम में औसतन 96 से 260 रुपए
प्रति क्लिंटल तक की जोरदार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। थोक मंडियों में गेहूं के दाम में होने वाली वृद्धि के अनुरूप नीलामी मूल्य भी बढ़ गया। इंदौर छावनी अनाज मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं 3000 से 3050, लोकवन गेहूं 3100 से 3600, मालवराज 3150 से 3175, पूर्णा 3100 से 3600, मक्का 2900 से 2950 रुपए क्विंटल बिकी।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
बलहनः चना कांटा 7750, विशाल 7650, डंकी चना 6600 से 7000, काबुली डॉलर 9500 से 10500, रशियन 7500 से 7800, बिटकी 7200 से 7400, मसूर 5850 से 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 9600 से 9800, महाराष्ट्र लाल 10000 से 10200, कर्नाटक 10300 से 10400, निमाड़ी 7700 से 9000, मूंग बेस्ट गर्मी का 8200 से 8400, बोल्ड 8300 से 8500, मोगर 5500 से 7300, उड़द बोल्ड 9200 से 9500, उड़द गर्मी का 8500 से 9200, ग्रेविटी क्लीन 9500 से 10000, हल्का 4000 से 6000 रुपए छिंटल।
वालें: चना दाल 9000 से 9100, मीडियम 9300 से 9500, बोल्ड 9900 से 10100, मसूर दाल मीडियम 7750 से 7850, बोल्ड 7950 से 8050, तुवर दाल सवा नंबर 9500 से 9600, फूल 10400 से 10500, बेस्ट तुवर दाल 12500 से 13700, ब्रांडेड तूवर दाल 15300, मूंग दाल मीडियम 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 11800 से 11900, बोल्ड 12000 से 12100, उड़द दाल बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11700 से 11900, बोल्ड 12000 से 12100 रुपए।