Evergreen Old Song : समय बदला, दौर बदला, 80 के दशक का यह सदाबहार गीत आज भी लोगों के दिलों पर राज करते है। 80 के दशक में बने किशोर दा की आवाज में बेहतरीन गाने (80's Hindi Song) हर पीढ़ी को पुराने नहीं लगते है और उन गानों को सुनकर हर कोई महसूस करता है कि यह गाना उन पर ही गाया गया है।
किशोर दा की आवाज में ऐसा ही एक गाना है ‘तेरे जैसा यार कहां' है। इस गाने को रिलीज हुए 44 साल बीत गए है, लेकिन लोग आज भी भूले नहीं है। ‘तेरे जैसा यार कहां' गाना अमिताभ बच्चन और नीतू सिंह के द्वारा अदाकारी की गई है, लेकिन किशोर कुमार की आवाज ने इसको हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया है। किशोर कुमार ने इस गाने में सुरीली आवाज देकर आज भी सच्ची दोस्ती और यारी की मिसाल देता है।
किशोर कुमार ने हिट फिल्म ‘याराना' के लिए दिया था गाना
80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्म आई और हर फिल्म व उसके गानों ने अलग ही पहचान बनाई है। इन फिल्मों एक 1981 में रिलीज हुई बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘याराना' है। इस फिल्म के सुपरहिट गाने (80's Superhit Hindi Song) ‘तेरे जैसा यार कहां को किशोर कुमार की आवाज में डब किया गया था। 44 साल पहले रिलीज होने के बाद से आज तक यह गाना हिंदी संगीत प्रेमियों की फेवरेट लिस्ट में शुमार है। हिंदी संगीत जगत के अद्भुत सिंगार और कलाकार किशोर कुमार संगीत और अभिनय की दुनिया में एक ऐसा नाम है जो हमेशा के लिए अमर है।
किशोर कुमार की आवाज में 80 के दशक में आए ‘तेरे जैसा यार कहां' का जादू आज भी युवा पीढ़ी के सिर से नीचे नहीं उतर रहा है। किशोर कुमार की जादुई आवाज और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा किए गए इस सदाबहार गाने में अभिनय की लोग आज भी तारीफ करते हैं। किशोर कुमार (Kishore Kumar) एक उम्दा फनकार होने के साथ-साथ बेहतरीन कलाकार भी थे।


