Bihar Helicopter Service : बिहार में सड़क नेटवर्क के साथ सरकार ने हवाई सेवा की शुरुआत करने का प्लान बनाया है। इसके लिए बिहार के 13 जिलों में हेलीपोर्ट यानी छोटे एयरपोर्ट बनाने की योजना है। इन हेलीपोर्ट के माध्यम से बिहार के यह जिले देश के अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों से हवाई सेवा से जोड़ने का प्लान है। बिहार सरकार की तरफ से पहले चरण में नौ जिलों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्लान है, जबकि चार राज्यों का प्लान भी इस योजना में शामिल है। इसमें अररिया, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया शामिल है।
बिहार सरकार की कैबिनेट की तरफ से जिन नौ जिलों में हेलीपोर्ट बनाने की मंजूरी दी गई है, इसमें औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, जमुई, कटिहार, खगड़िया, नवादा, सीतामढ़ी शेखपुरा जिला शामिल है। इसके लिए सरकार के नागर विमानन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बिहार सरकार के बीच में अगले माह यानी दिसंबर में समझौता होने की संभावना है। इसके बाद इन जिलों में हेलीपोर्ट विकसित किया जाएगा और इसके माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से इन क्षेत्र की एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी।
बिहार सरकार इन जिलों में खोलेगी छोटे एयरपोर्ट
बिहार को सड़क नेटवर्क के साथ हवाई योजना के तहत देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने का प्लान है। इसके तहत बिहार के 13 जिलों का चयन किया गया है और इसमें छोटे एयरपोर्ट यानी हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। इसमें औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, गया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णिया, सीतामढ़ी और शेखपुरा शामिल हैं।
पहले चरण में 9 जिलों में हेलीपोर्ट का निर्माण होगा। जबकि, दूसरे चरण में शेष चार जिलों अररिया, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में यह सुविधा विकसित की जाएगी। हालांकि गया और पूर्णिया में पहले से एयरपोर्ट संचालित है, जबकि मुजफ्फरपुर के पताही और अररिया के फारबिसगंज में हवाई अड्डा शुरू करने की दिशा में भी काम हो रहा है। इन चारों जिलों में हेलीपोर्ट बनने के बाद हवाई यातायात को नया आयाम मिल सकेगा।


