Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेलयात्री ध्यान दें! यूपी बिहार से चलने वाली 20 जोड़ी ट्रेनों को 3 महीने के लिए रेलवे ने किया रद्द, कई के फेरे घटे

रेलयात्री ध्यान दें! यूपी बिहार से चलने वाली 20 जोड़ी ट्रेनों को 3 महीने के लिए रेलवे ने किया रद्द, कई के फेरे घटे

Train Cancellation News : ठंड के मौसम की शुरुआत के साथी रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला भी शुरू कर दिया गया है। इंडियन रेलवे के द्वारा दिसंबर से फरवरी के बीच कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है वहीं कई ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है और दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

मुजफ्फरपुर और प्रयागराज

मुजफ्फरपुर से प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां ज्यादा बढ़ने वाली है। ट्रेन नंबर 14112 प्रयागराज मुजफ्फरपुर और 14111 मुजफ्फरपुर प्रयागराज एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक हर सोमवार और बुधवार को कैंसिल रहेगी। कई ट्रेनों के फेरो में कटौती की गई है और कुछ ट्रेनों के फेरो में 2 मार्च तक कटौती की गई है।

इन ट्रेनों को पूर्ण रूप से किया गया रद्द

ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई कोलकाता एक्सप्रेस को 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक और ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस को 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक पूर्ण रूप से कैंसिल कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 22887 संतारगाछी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है, ट्रेन नंबर 22858 आनंद विहार टर्मिनल हटिया एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस को 5 दिसंबर से 2 मार्च तक रद्द किया गया है वही ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस को 3 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील

रेलवे के द्वारा यात्रियों से अपील किया गया है कि अगर आपको अगले 3 महीना में सफर करना है तो एक बार कैंसिल करने के लिए उसकी पूरी तरह से चेक कर लीजिए। कई बार ऐसा होता है यात्री स्टेशन पर चले जाते हैं और वहां ट्रेन कैंसिल रहती है ऐसे में उनकी परेशानियां बढ़ती है। ऐसे में आप अगर सफ़र कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जरूर चेक करें कि कौन सी ट्रेन कैंसिल है और कौन सी ट्रेन के फेरे घटा दिए गए हैं।