Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अब जयपुर नहीं बीकानेर से चलेगा शिक्षा निदेशालय का कामकाज, इस आईएएस को मिली जिम्मेदारी

अब जयपुर नहीं बीकानेर से चलेगा शिक्षा निदेशालय का कामकाज, इस आईएएस को मिली जिम्मेदारी

Rajasthan Education Department : राजस्थान के शिक्षा निदेशालय के कामकाज के शहर का चयन हो गया है। अब कामकाज जयपुर के बजाए अब बीकानेर से चलने वाला है। शिक्षा निदेशालय के कामकाज में अब स्थानीय स्तर पर नेतृत्व और प्रशासनिक समन्वय की उम्मीद जगी है। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक, दोनों पदों का अतिरिक्त कार्यभार अब जयपुर के बजाय बीकानेर में पदस्थ अधिकारी संभालेगी। राज्य सरकार के कार्मिक (क-1) विभाग ने आदेश जारी कर बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की आयुक्त स्नेहल नाना धायगुडे (आईएएस) को दोनों पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ आगामी आदेशों तक यह कार्यभार भी संभालेंगी।

आदेश के अनुसार धायगुडे निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं पदेन अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (सीनियर), समग्र शिक्षा अभियान तथा निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग का कामकाज देखेंगी।

शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक के दोनों पद लंबे समय से नियमित नियुक्ति की प्रतीक्षा में है। पूर्णकालिक निदेशक सीताराम के सेवानिवृत्त होने के बाद इन पदों का अतिरिक्त कार्यभार ललित कुमार को सौपा गया था। अब सरकार ने यह जिम्मेदारी बीकानेर में ही पदस्थ बीडीए आयुक्त को सौंप दी है। इससे निदेशालय के दैनिक कामकाज, लंबित फाइलों के निस्तारण और विभागीय निर्णयों की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों पदों पर नियमित निदेशकों की नियुक्ति का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है।