Bihar Industrial Development : बिहार में लगातार औद्योगिक विकास को गति दी जा रही है और अब बिहार के गया जी में खाद्य उत्पाद निर्माता कंपनी प्रमोद मल्टी फूड प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां पर 250 करोड रुपए खर्च करके फूड फैक्ट्री स्थापित की जाएगी और इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
गुरुवार को पटना के मौर्या होटल में बिहार सरकार के उद्योग विभाग के साथ कंपनी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई बड़े मंत्री उपस्थित रहे। कंपनी के द्वारा अमृतसर कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर में बेहद आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण एवं उत्पाद निर्माण इकाई स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
25 एकड़ मे फूड फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर मसाले, नमकीन बकरी आदि का उत्पादन किया जाएगा इसके साथ ही साथ यहां मिठाई अभी बनाई जाएगी। इसके लिए कंपनी के द्वारा आधुनिक मशीन लगाई जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
कंपनी के मालिक प्रमोद कुमार भदानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अपनी फैक्ट्री स्थापित करना नहीं है बल्कि बिहार में रोजगार के अवसर पैदा करना है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। इस कंपनी की स्थापित होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। आपको बता दे प्रमोद ग्रुप के उत्पाद बिहार के अलावा झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा और उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में पहुंचने लगे हैं।


