Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यूपी के इस शहर में बनेगा 208 किमी का मेगा रोड नेटवर्क, कई नए संपर्क मार्ग और फ्लाईओवर बनेंगे

यूपी के इस शहर में बनेगा 208 किमी का मेगा रोड नेटवर्क, कई नए संपर्क मार्ग और फ्लाईओवर बनेंगे

UP Road News : उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था की तस्वीर बदलने वाली है। बरेली शहर में अब ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को खत्म करने के लिए बरेली में 208 किलोमीटर का नया सड़क नेटवर्क विकसित किया जाएगा। आपको बता दे की इस फ्लाईओवर निर्माण का उद्देश्य केवल यातायात व्यवस्था को सुरक्षित करना नहीं है बल्कि झुमका स्टेडियम रोड पर नए पुल बनाकर शहर के अलग-अलग रूटों को आपस में जोड़ना है।

रिंग रेडियल और ग्रिड आधारित व्यवस्था के अंतर्गत नए बाईपास बनने से छूटे हुए संपर्क मार्ग विकसित होंगे ताकि बाहरी क्षेत्र से आने वाले गाड़ी शहर से होकर न गुजरे बल्कि बाहर से ही चला जाए जिससे ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और शहर में यातायात व्यवस्था बेहतरीन होगा।

योजना के अंतर्गत सड़क नेटवर्क को तीन स्तर पर बनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा 29 किलोमीटर लंबे बाईपास पर काम तेज कर दिया गया है इसके साथ ही साथ 45 किलोमीटर नए संपर्क मार्ग भी विकसित किया जा रहा है जिससे व्यवस्था को ग्रिड के रूप में जोड़ने की योजना है।

पीलीभीत रोड से नैनीताल रोड, बदायूं रोड से लाल फाटक रोड और इज्जत नगर रेलवे स्टेशन से जुड़े मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को भी 45 किलोमीटर नए मार्ग बनाकर जोड़ा जाएगा।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के द्वारा जानकारी दिया गया कि विशेषज्ञों के द्वारा अलग-अलग रास्तों को बनाने के लिए मंजूरी दे दी गई है। इन सड़कों के बनने से सबसे ज्यादा उन क्षेत्रों को फायदा होगा जहां जाने के लिए अभी भी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।

आपको बता दे की चार स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया है जिसमें बड़ा बाईपास पर झुमका तिराहा और बिसलपुर चौराहा, स्टेडियम रोड पर इट पजाया चौराहा और पीलीभीत रोड शामिल है। जिले में जहां-जहां सड़क टूटी है उसका भी निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। टूटे हुए सड़कों को बेहतरीन बनाया जाएगा।