Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

करोड़ों रुपए खर्च कर सरकार बदलेगी यूपी के इस जिले की तस्वीर, 10 सड़कों का होगा निर्माण, देखिए डिटेल्स

करोड़ों रुपए खर्च कर सरकार बदलेगी यूपी के इस जिले की तस्वीर, 10 सड़कों का होगा निर्माण, देखिए डिटेल्स

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या की तस्वीर बदलने वाली है। जिले के मां कामाख्या नगर पंचायत के लोगों को जल्द बेहतरीन सड़क, ड्रेनेज सिस्टम और शिक्षा से जुड़ी विशेष सुविधाएं मिलने वाली है। नगर पंचायत के द्वारा इसके लिए 6.40 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है। इस काम से अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत के कई वार्डों की तस्वीर बदल जाएगी। यहां की कई स्कूल झज्जर हो चुके हैं और आंगनबाड़ी की तस्वीर भी काफी बुरी हो चुकी है जिसे सुधारने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।

10 सड़कों का भी होगा निर्माण

मुख्यमंत्री नाव श्रीजीत नगर विकास योजना के अंतर्गत मां कामाख्या नगर में करोड़ों रुपए खर्च करके 10 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के साथ-साथ यहां नालियां भी बनाई जाएगी ताकि स्थानीय लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिल सके। कोरिया भरतपुर बिहारा, और मेघ ऋषि नगर समेत कई क्षेत्र इस योजना के अंतर्गत शामिल किए गए हैं।

जर्जर स्कूलों का भी होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री नाव श्रीजीत नगर विकास योजना के अंतर्गत मां कामाख्या नगर पंचायत में जितने भी स्कूल जर्जर हैं उनका मरम्मत किया जाएगा इसके साथ ही साथ बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। आंगनबाड़ी केदो का भी विकास किया जाएगा और यहां पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्रा के द्वारा जानकारी दिया गया कि इसी के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अगले महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन के द्वारा जनवरी के महीने तक सभी परियोजनाओं का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आपको बता दे कि इन कार्यों के हो जाने से सभी नागरिकों को काफी फायदा मिलेगा।