Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

8वें वेतन आयोग को लेकर रेलवे कर्मचारियों की बड़ी मांग, लागू हुई तो कर्मचारियों पर होगी धनवर्षा

8वें वेतन आयोग को लेकर रेलवे कर्मचारियों की बड़ी मांग, लागू हुई तो कर्मचारियों पर होगी धनवर्षा

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग की तरफ से देशभर में कर्मचारी संगठनों के सुझाव मांग जा रहे है, लेकिन इसी बीच में रेलवे कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। जहां पर रेलवे कर्मचारी 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की मांग उठाई। वहीं पुरानी पेंशनी बहाली यानी ओपीएस की डिमांड को तेज कर दिया है।

इन मांगों के साथ कर्मचारियों ने जोनल स्तर पर प्रदर्शन किया और मांगों के साथ संबंधित ज्ञापन सरकार व 8वें वेतन आयोग की कमेटी के समक्ष रखा गया। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग व्यवहारिक है और कर्मचारी हित के लिए है। ऐसे में उनकी मांगों को जल्द से जल्द मानकर उनको लागू किया जाए।

रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) के तत्वावधान में उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जोनल स्तरीय प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। उदयपुर शाखा सचिव संजीव मलिक ने बताया कि यूनियन की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग को 1जनवरी 2026 से लागू करना, बोनस (पीएलबी) भुगतान की व्यावहारिक सीमा 7000 रुपए को आगे बढ़ाना, रीस्ट्रक्चरिंग के आदेश शीघ्र जारी करना और सभी रेलवे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना शामिल है।

इसके अलावा सेफ्टी कैटेगरी के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस का भुगतान करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा रेल कर्मचारियों ने देशभर में इन्हीं मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनकी प्रमुख मांग के तौर पर 8वें वेतन आयोग को एक जनवरी 2026 से लागू किया जाए और इसको लागू होने की तिथि से कर्मचारियों को उनका पुरान एरियर का भुगतान किया जाए। ऐसे में अगर कर्मचारियों की मांग मानी ली जाती है तो उन पर धनवर्षा होगी।