Train Cancellation : सर्दियों को मौसम आने साथ ही कोहरा छाने लगा है और इसका असर लंबी दूरी की चलने वाली ट्रेनों पर दिखाई दे रहा है। जहां पर लंबी दूरी ट्रेन कई-कई घंटे लेट चल रही है। ट्रेनों के लेट होने के चलते रेलवे विभाग ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद कर दिया है।
रेलवे ने घने कोहरे के चलते दिसंबर से फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों का संचालन रद्द करने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर चंडीगढ़ और कालका से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। चंडीगढ़-अमृतसर और चंडीगढ़-फिरोजपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें करीब तीन महीने तक रोजाना रद्द रहेंगी।
वहीं, कालका से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवन ऐप, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा सकती है।
चंडीगढ़ से रद्द रहने वाली ट्रेनें
14541 चंडीगढ़-अमृतसरः 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रतिदिन रद्द।
14542 अमृतसर-चंडीगढ़ः 2 दिसंबर से 1 मार्च तक प्रतिदिन रद्द।
2 14629 चंडीगढ़-फिरोजपुरः दिसंबर से 1 मार्च तक प्रतिदिन रद्द।
14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़ः दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रतिदिन रद्द। 1
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ः 4 दिसंबर से 26 फरवरी के बीच निर्धारित 25 फेरे रद्द।
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ः 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 के बीच निर्धारित 25 तिथियों पर रद्द।
कालका से कटरा ट्रेन सप्ताह में दो दिन रद्द
14503 कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटराः 1 दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रद्द।
14504 कटरा-कालकाः 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रद्द।


