Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चंडीगढ़ में महंगी हुई प्रापर्टी की कीमत, 12 प्लाटों का रिजर्व प्राइस करोड़ों में तय

चंडीगढ़ में महंगी हुई प्रापर्टी की कीमत, 12 प्लाटों का रिजर्व प्राइस करोड़ों में तय

Chandigarh Residential Plots : चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को प्रापर्टी खरीदने का मौका दिया है। अगर घर बनाने की इच्छुक है तो आप चंडीगढ़ में प्रशासन का एस्टेट ऑफिस 12 रेजिडेंशियल साइट्स की ऑक्शन करने जा रहा है। इसके लिए ऑक्शन का प्रोसेस 20 नवंबर से ही शुरू कर दिया गया है, लेकिन ऑनलाइन बोली 15 से 17 दिसंबर तक की जाएगी।

इसमें डॉक्यूमेंट्स और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट यानी ईएमडी जमा करवाने का काम 20 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स और ईएमडी को लेकर स्क्रूटनी या जांच 12 से 14 दिसंबर तक होगी। सबसे महंगी प्रॉपर्टी इस बार सेक्टर-33 में करीब दो कनाल की साइट है, जिसकी रिजर्व प्राइस 34,32,03,510 रुपए तय की गई है।

कार्नर और पार्क फेसिंग प्लॉटों का रेट भी ज्यादा

एरिया के कलेक्टर रेट के साथ ही पिछली ऑक्शन में प्रॉपर्टी की लगी कीमत के एवरेज के हिसाब से रिजर्व प्राइस तय की गई है। साथ ही कॉर्नर और पार्क फेसिंग प्लॉटों पर बोली की कुल रकम का 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। लेकिन ये कलेक्टर रेट से करीब 86.69% तक ज्यादा रिजर्व प्राइस है।

जैसे सेक्टर-27 डी की प्रॉपर्टी नंबर 3226 का एरिया 256.666 वर्ग गज है और इसकी रिजर्व प्राइस 8,68,72,458 रुपए तय की गई है। अब एरिया का कलेक्टर रेट देखें तो इस एरिया के लिए कलेक्टर रेट 1,81,300 रुपए प्रति वर्ग गज है। ऐसे में सिर्फ कलेक्टर रेट के हिसाब से इस साइट की कीमत 4,65,33,545 रुपए बनती है। इस हिसाब से साइट की रिजर्व प्राइस संबंधित एरिया के कलेक्टर रेट के मुकाबले 3,38,465 रुपए प्रति वर्ग गज तय की गई है। करीब सभी 12 साइट्स की रिजर्व प्राइस इसी कैलकुलेशन के साथ तय की गई है, जिसमें प्रति वर्ग गज का रेट 3,38,465 रुपए लगाया गया है।

ये 12 साइट्स ऑक्शन में

1. सेक्टर-27 डी में 256.666 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 8,68,72,458 रुपए।

2. सेक्टर-44 में 502.32 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 17,00,17,739 रुपए।

3. सेक्टर-30 ए में 500.50 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 16,94,01,733 रुपए।

4. सेक्टर-44 बी में 100 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 3,38,46,500 रुपए।

5. सेक्टर-44 बी में 100 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 3,38,46,500 रुपए।

6. सेक्टर-37 में 253.50 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 8,58,00,878 रुपए।

7. सेक्टर-38 में 192 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 6,49,85,280 रुपए।

8. सेक्टर-40 ए में 192 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 6,49,85,280 रुपए।

9. सेक्टर-33 में 1014 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 34,32,03,510 रुपए।

10. सेक्टर-33 में 525.74 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 17,79,44,589 रुपए।

11. सेक्टर-19 बी में 503.028 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 17,02,57,372 रुपए।

12. सेक्टर-35 में 169 वर्ग गज का प्लॉट, रिजर्व प्राइस 5,72,00,585 रुपए।