Dadri Jhajjar Four Lane Highway : चरखी दादरी जिले के लोगों के लिए जल्द ही दिल्ली, गुरुग्राम ब झज्जर का सफर आरामदायक व आसान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने नेशनल हाइवे को फोरलेन में तबदील करने की प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक दस्तावेज नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया को सौंप दी है।
इसमें चयनित गांवों की मल्कियत से लेकर नई जगह के मालिकाना हक, नए निर्माण कार्य न होने व भू-मालिकों को मुआवजा अधिग्रहण नीति से दरें निर्धारित करने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। यह सड़क मार्ग बाढड़ा उपमंडल की बिलाबल सीमा से झज्जर तक पहुंचेगा, जिसके लिए जल्द ही कमेटी अलग अलग गांवों की उपयुक्त दरों के तहत राशि निर्धारित कर किसानों के खातों में भेजने की योजना पर काम करेगी।
राजस्थान के तीन जिलों सहित दादरी जिले से हजारों लोग प्रतिदिन देश की राजधानी व एशिया के सबसे बड़े व्यावसायिक महानगर गुरुग्राम में आते जाते हैं। दादरी से दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर जाने वाले मौजूदा दस मीटर के चौड़े सड़क मार्ग पर यातायात का बहुत ज्यादा दबाव है। दादरी जिले में खनन क्षेत्र होने व गुरुग्राम क्षेत्र में व्यावसायिक परिवहन वाहनों की भीड़ से यात्री वाहनों के लिए आवागमन करना मुश्किल होता जा रहा है।
अकेले पांच हजार डंपरों व ट्रालों के दिल्ली आने जाने से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कुछ समय पहले केंद्र व प्रदेश सरकार ने वाहनों की बढ़ती संख्या के नियमों के तहत इस व्यस्त सड़कमार्ग को फोरलेन में तबदील करने की योजना को स्वीकृति दी। इसके बाद सरकार ने लगातार डेढ़ साल तक धरातली सत्यापन व भूमि के नक्शा दस्तावेजों को पूरा कराया तथा जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित प्रशासनिक टीम में शामिल डीआरओ ने प्रोजेक्ट को सरकार की तरफ से हरी झंडी देते हुए चयनित जगहों पर भूमि एक्ट तीन को लागू करते हुए इस पर निजी व्यक्ति द्वारा किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने का फैसला लिया।
नववर्ष की तिमाही में मिलेगा बडा जिले के लोगों बड़ा तोहफा
दादरी विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि दादरी के जिला राजस्व विभाग सहित झज्जर जिले की तरफ से सड़कमार्ग के लिए दोनों जिलों में चयनित भूमि के दस्तावेज नेशनल हाइवे अथारिटी को सौंप दिए गए है। बिलावल से झज्जर तक फोरलेन निकलने वाले 21 गांव के कलेक्टर रेट के लिए उपायुक्त कार्यालयों द्वारा सूची मांगी जाएगी। नववर्ष की प्रथम तिमाही तक सारे कागजी दस्तावेज, मुआवजा वितरण सहित फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू करवाने का प्रयास है। दादरी से झज्जर तक फोरलेन निकलने वकलेक्टर रेट के लिए उपायुक्त कार्यालयों द्वारा सूची मांगी जाएगी।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।