Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, इस शहर में बनेगा इंटरनेशनल इंडोर हैंडबॉल एरीना

हरियाणा में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, इस शहर में बनेगा इंटरनेशनल इंडोर हैंडबॉल एरीना

Haryana Sports : हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जा रही है। स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के अनुरूप ही तैयार किया जा रहा है। ऐसे सुविधाएं हिसार महाबीर स्टेडियम में हैंडबॉल ग्राउंड में की जा रही है। जहां पर स्टेडियम को इंडोर बनाने की तैयारी की जा रही है।

खेल विभाग ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी है। प्रस्तावित इंडोर हैंडबॉल ग्राउंड का आकार 57 मीटर चौड़ा और 65 मीटर लंबा रखने की योजना है। इसमें अभ्यास से लेकर प्रतियोगिताओं के आयोजन और दर्शकों के करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। चारों तरफ दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा सीटें तैयार की जाएंगी। करीब 5 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।

ग्राउंड पर 500 से अधिक खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास

इंडोर हैंडबॉल ग्राउंड में केवल खेल मैदान ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इसमें ट्रेनिंग रूम, चेंजिंग रूम, ऑफिस और टॉयलेट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। रोज 500 से अधिक खिलाड़ियों के अभ्यास करने की क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है।

नेशनल से इंटरनेशनल स्तर के मैचों की तैयारी

इंडोर हैंडबॉल ग्राउंड बनने से महाबीर स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करने का रास्ता खुल सकेगा। वर्तमान में खिलाड़ियों को मौसम और मैदान की परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास करना पड़ता है। इंडोर सुविधा मिलने से नियमित ट्रेनिंग के साथ बड़े स्तर के मुकाबलों के आयोजन में मदद मिलेगी। दर्शकों के लिए करीब 5 हजार सीटों की व्यवस्था होने से प्रतियोगिताओं के दौरान खेल देखने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

इंडोर स्टेडियम में सुविधा

समतल ग्राउंड : समतल सतह पर दौड़ने, रुकने और दिशा बदलने में आसानी। फुटवर्क, मूवमेंट और तेज प्रतिक्रिया का अभ्यास बेहतर होता है।

गेंदपर बेहतर नियंत्रणः पासिंग, गेंद रिसीव करने और खिलाड़ियों की सटीक शॉट लगाने की तकनीक मजबूत होगी। चोट का जोखिम कम होगा।

मौसम की बाधा से राहत: इंडोर स्टेडियम में बारिश, तेज धूप का असर नहीं, खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकेंगे और बेहतर तैयारी कर पाएंगे।