Haryana DA Hike : हरियाणा सरकार लगातार कर्मचारियों को डीए के रूप में तोहफा दे रही है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए में सात प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए दिसंबर माह की वेतन के साथ मिलेगा। सरकार ने डीए को एक जुलाई 2016 से लागू किया है, ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर माह के डीए का एरियर सरकार द्वारा जनवरी माह में दिया जाएगा।
सरकार ने प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को राहत दी है। सात प्रतिशत डीए छठे वेतन आयोग में शामिल कर्मचारियों को दिया गया है। हालांकि सातवें वेतन आयोग में शामिल लाखों कर्मचारियों का हरियाणा सरकार ने दिवाली से पहले ही तीन प्रतिशत डीए बढ़ा दिया था। अब सातवें वेतन आयोग के कर्मचारी को 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिला रहा है।
वहीं छठे वेतन आयोग में शामिल कर्मचारियों को पहले 262 प्रतिशत डीए मिल रहा था, ऐसे में अब सात प्रतिशत डीए बढ़ने के साथ अब इन कर्मचारियों को 269 प्रतिशत डीए मिलने वाला है। हालांकि यह कर्मचारी सातवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग कर रहे है।
हरियाणा के वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन लेने वाले कर्मचारियों के डीए में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले दो दिन पहले ही हरियाणा सरकार ने पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन लेने वलो कर्मचारियों के डीए में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
जहां पर अब पांचवें वेतन आयोग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 483 प्रतिशत से 497 प्रतिशत किया था। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में प्रदेश सरकार पहले ही तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 63 प्रतिशत कर चुकी है। ऐसे में सरकार ने प्रत्येक वेतन आयोग के कर्मचारियो को डीए का लाभ दिया है।


