Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

‘अब चाहे मां रूठे या बाबा' पुराने दौर की याद ताजा कर देता है यह कालजयी गीत, लता-किशोर का गाना सुनते ही झुम उठेगा मन

हिंदी संगीत जगत के सुपरहिट गानों में से एक ‘अब चाहे मां रूठे या बाबा' गाने को रिलीज हुए 52 वर्षों का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी इसे देखने और सुनने वाले संगीत प्रेमियों की संख्या में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। यह गाना पांच दशक का समय बीत जाने के बाद भी हिट बना हुआ है। इस सदाबहार गाने को अभिनेता राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर 1973 में फिल्माया गया था।

Evergreen Old Hit Song
Evergreen Old Hit Song

Old Hindi Song: लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में बने 53 वर्ष पुराने कालजयी गीत ‘अब चाहे मां रूठे या बाबा' गाने को सुनते ही आज भी लोग झूम उठते हैं। 70 के दशक में बने इस सुपरहिट हिंदी गाने का क्रेज 53 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी कम नहीं हुआ है। पांच दशक का लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस सदाबहार गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है।

53 वर्ष पहले 27 अप्रैल 1973 को रिलीज हुए बॉलीवुड के सुपरहिट हिंदी गाने ‘अब चाहे मां रुठे या बाबा' को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी सुरीली आवाज दी थी। लता-किशोर की जोड़ी द्वारा गाए गए इस सदाबहार गाने की लोकप्रियता आज भी 70 के दशक के बराबर बनी हुई है।

53 वर्षों के बाद भी बना हुआ है हिट

हिंदी संगीत जगत के सुपरहिट गानों में से एक ‘अब चाहे मां रूठे या बाबा' गाने को रिलीज हुए 52 वर्षों का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी इसे देखने और सुनने वाले संगीत प्रेमियों की संख्या में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। यह गाना पांच दशक का समय बीत जाने के बाद भी हिट बना हुआ है।

इस सदाबहार गाने को अभिनेता राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर 1973 में फिल्माया गया था। यह गाना 27 अप्रैल 1973 को रिलीज होने के बाद पिछले 53 वर्षों से लगातार दर्शकों का लगातार फेवरेट बना हुआ है।

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने सजाया था ‘अब चाहे मां रुठे' हिंदी गाने को मधुर संगीत से

1973 में लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में आए बॉलीवुड के कालजयी गीत ‘अब चाहे मां रुठे या बाबा' को संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने मधुर संगीत से सजाया था। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी के संगीत से सजा यह गाना 70 के दशक से 21वीं सदी तक लोगों के दिलों पर छाया हुआ है।

1973 में आई ‘दाग' फिल्म के इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी द्वारा लिखे गए थे। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के खूबसूरत अभिनय के साथ लता मंगेशकर और किशोर कुमार की सुरीली आवाज के बेजोड़ मिश्रण के चलते यह गाना कई पीढ़ियों से लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।