Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इनकम टैक्स रिटर्न की आज आखिरी तारीख, चूक गए तो लगेगा 5,000 रुपये तक जुर्माना

इनकम टैक्स रिटर्न की आज आखिरी तारीख, चूक गए तो लगेगा 5,000 रुपये तक जुर्माना

ITR Filing Deadline : इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ऑडिट के दायरे में आने वाले करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। अगर इसके बाद रिटर्न नहीं भरते है तो वह आपके लिए महंगी पड़ने वाली है।

वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए व्यापारियों, कंपनियों, पेशेवरों और अन्य पात्र ऑडिट वाले करदाताओं को निर्धारित समय में रिटर्न दाखिल करना होगा। अब समय कम बचा है। ऐसे में रिटर्न भरने में देरी न केवल जेब पर भारी पड़ सकती है, बल्कि भविष्य में टैक्स बचाने का अवसर भी छिन सकता है।

5 हजार तक विलंब शुल्क, बकाया टैक्स पर ब्याज भी

निर्धारित समय-सीमा में रिटर्न दाखिल नहीं करने पर आयकर अधिनियम की धारा 234एफ के तहत विलंब शुल्क देना पड़ सकता है। कुल आय 5 लाख रुपए से अधिक होने पर यह शुल्क 5 हजार रुपए और 5 लाख रुपए तक होने पर एक हजार रुपए है।

इसके अलावा टैक्स बकाया रहने पर धारा 234ए के तहत एक प्रतिशत प्रतिमाह या महीने के किसी हिस्से के हिसाब से ब्याज भी लग सकता है। इस तरह देरी से करदाता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आज आखिरी तिथि तक रिटर्न भर ले, नहीं तो आपको अतिरिक्त राशि देने पड़ेगी।