Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसानों की चमकी किस्मत, प्याज के दाम 4 गुना बढ़े, लहसुन भी 20 हजार रुपये क्विंटल तक पहुंचा

किसानों की चमकी किस्मत, प्याज के दाम 4 गुना बढ़े, लहसुन भी 20 हजार रुपये क्विंटल तक पहुंचा

Mandi Bhav : इस साल लहसुन और प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए बाजार की स्थिति राहत भरी बनी हुई है। पिछले साल की तुलना में इस साल दोनों फसलों के भाव में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। खासकर लहसुन के दाम किसानों को अच्छा मुनाफा दे रहे हैं। पिछले साल दिसंबर मैं मंडी में लहसुन के भाव 11 से 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल के आसपास थे, जो इस साल बढ़कर मध्यप्रदेश की मंडियों में 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए है।

वहीं, प्याज के दामों में भी चार गुना तक उछाल आया है। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में अधिकतम 10 रुपए किलो बिकने वाला प्याज इस साल 40 रुपए प्रति किलो से अधिक के भाव पर बिक रहा है। बेहतर कीमतों से किसानों को अपनी उपज का अच्छा मूल्य मिल रहा है। लहसुन के भाव में पिछले कुछ महीनों से तेजी बनी हुई है। मंडी

कारोबारियों के अनुसार, बीते दो-तीन महीनों से लहसुन के दाम 15 से 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल के बीच बने हुए है। इस दौरान भाव 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक भी पहुंच चुके है। वर्तमान में अच्छी गुणवत्ता का लहसुन ऊंचे दामों पर बिक रहा है। गुरुवार को मंडी में लहसुन की आवक करीब 2 हजार कट्टों की रही। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल दिसंबर में जहां लहसुन 11 से 12 हजार रुपए क्विंटल बिक रहा था, वहीं इस साल किसानों को इससे काफी बेहतर दाम मिल रहे है।

मांग अधिक होने से लहसुन को मिल रहे अच्छे दाम मंडी के गणेश बैरागी के मुताबिक, लहसुन की कीमतों में तेजी के पीछे प्रमुख वजह बाजार में इसकी अधिक मांग होना है। कर्नाटक, बेंगलुरु और ओडिशा सहित अन्य क्षेत्रों से लहसुन की मांग बनी हुई है। हालांकि मंडी में आवक हो रही है, लेकिन इसके बावजूद मांग के अनुरूप बाजार में खरीदारी जारी है। इसी वजह से भाव मजबूत बने हुए हैं। कारोबारियों का अनुमान है कि आगामी दिनों में भी लहसुन के दाम अच्छे बने रह सकते है। हालांकि, बाजार में आवक और मांग के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है।

प्याज भी 40 रुपए प्रति किग्रा के पार

लहसुन के साथ प्याज की खेती करने वाले किसानों को भी इस साल अच्छे दाम मिल रहे हैं। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में प्याज के अधिकतम भाव करीब 10 रुपए प्रति किलो तक ही थे, जबकि इस साल कीमतें 40 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं। मंडी कारोबारियों के अनुसार, प्याज की आवक में कमी आने से कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

फिलहाल मंडी में प्याज की आवक करीब 2 हजार कट्टे बताई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि नई फसल की आवक शुरू होने तक प्याज के भाव में मजबूती बनी रह सकती है। वहीं, आलू की आवक कम होने के कारण उसके भाव भी अच्छे रहने की संभावना जताई जा रही है।